✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : चेतन गोयनका लगातार तीसरी बार सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बने, आगे क्या करेंगे!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 2:39:48 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी चेतन गोयनका  लगातार तीसरी बार सर्राफा व्यवसायी  संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं.  शनिवार को हुई संघ की बैठक में उनका चयन किया गया.  नई कमेटी में अध्यक्ष चेतन गोयनका के अलावा उपाध्यक्ष दिलीप बर्मन और पंकज रस्तोगी, सचिन साकेत भुवानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल चुने गए हैं.  संजय अग्रवाल और विशाल रस्तोगी संरक्षक बने है.   बैठक में चयन प्रक्रिया के पहले प्रतिष्ठानों में  सुरक्षा को लेकर चिंतन- मनन किया गया.  

उसके बाद संगठन की एकजुटता  पर जोर  दिया गया.  चेतन गोयनका ने कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे और  संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने  सभी सर्राफा  कारोबारी से प्रतिष्ठान  के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने की अपील की.  साथी ही निर्णय लिया गया कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मिलेगा।  नगर निगम से बैंक मोड में हाई मॉड्यूलर कैमरा लगाने की मांग की जाएगी.  चेतन गोयनका  ने एसएसपी  से सर्राफा  बाजार के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग की. दरअसल, संगठित गिरोह के कृत्य से धनबाद के कारोबारी डरे और समय रहते है. 

बता दें कि  एक अनुमान के अनुसार धनबाद जिले में लगभग 200 सोने -चांदी की दुकानें हैं.  लगभग दो दर्जन बड़े-बड़े शोरूम हैं.  त्योहारों के  मौके पर बड़ी खरीदारी धनबाद के सर्राफा दुकानों से होती है.  धनतेरस हो, दीपावली हो, अक्षय तृतीया हो, इन मौकों पर धनबाद में सोना चांदी का महंगाई के बावजूद अच्छा कारोबार हो जाता है.  यह अलग बात है कि फिलहाल सोना -चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं.  इस वजह से कारोबारियों  को परेशानी भी उठानी पड़ रही है.  लोग खरीदारी से बच रहे हैं, शादी -विवाह के मौके पर भी सिर्फ रश्मअदायगी  की जा रही है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandSaraafaChetan GoenkaChetan Goenka became the President of Bullion Traders Association

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.