✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : सातवीं मंजिल से गिरकर कार्मल स्कूल की छात्रा की मौत, मां ने कहा बेटी को पकड़कर फेंका गया, जानिए क्या है पूरा मामला 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:43:32 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन की सातवीं मंजिल से गिरकर कार्मेल स्कूल की छात्रा सांगवी ठाकुर की बुधवार की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. परिजनों ने दो लड़कों पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने सांगवी को जबरन छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया. देर रात पुलिस ने आरोपी दोनों लड़कों सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

किसी साजिश की आशंका

घटना के बाद परिजन लड़की को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचीऔर कुछ लोगों से पूछाताछ किया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा हो जाएगा. सांगवी की मां का आरोप है कि साजिश के तहत उनकी बेटी का मुंह दबाकर लिफ्ट से छत पर ले जाकर वहां से उसे नीचे फेंक दिया गया है. जिससे उसकी मौत हो गई है.

डीएसपी ने कहा मामला संदिग्ध 

इधर, डीएसपी अमर कुमार पांडे का भी मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की माने तो छत पर कोई जाता नहीं है .सभी बच्चे नीचे खेलते घूमते हैं. ऐसे में सांगवी ऊपर कैसे गई ,किसके साथ गई. इसकी जांच होनी चाहिए. घटना के समय छत पर एक कुर्सी भी मिली है. सांगवी की मां शिवानी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी खेलकूद में काफी तेज थी. उसे ताइक्वांडो में पुरस्कार मिलने वाला था. वह बहुत खुश थी. उसका नाम सैनिक स्कूल देहरादून में लिखवाना था पर दुर्भाग्य से उसके पहले ही घटना घट गई. पुलिस ने अपार्टमेंट की छत पर जाने वाली सीढ़ी को सील कर दिया है और कुर्सी को भी जब्त कर लिया गया है. छत पर आने-जाने वालों पर पाबंदी लगा दी गई है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:DhanbadCarmel School student diedCarmel School dhanbaddhanbad crimedhanbad policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.