✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर निगम के खिलाफ फूटा धनबाद के कारोबारियों का गुस्सा, शुरू करेंगे आंदोलन

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:23:50 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर निगम के खिलाफ ताल ठोकने को तैयार हो गया है. इसका निर्णय शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया. यह बैठक चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में नगर निगम को निशाने पर लिया गया. यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य मामलों पर कारोबारियों ने एक स्वर में आंदोलन का निर्णय लिया. आंदोलन के क्रम में निगम कार्यालय पर पहले धरना दिया जाएगा. सभी चेंबर अपने अपने इलाके में मशाल जुलूस निकालकर विरोध करेंगे. बैठक में नगर निगम को नरक निगम से नवाजा गया. कहा गया कि नगर निगम ने मनमाना यूजर चार्ज की वसूली के लिए व्यापारियों पर दबाव और अधिक बनाया तो व्यवसाई भी चुप नहीं रहेंगे.

निगम के खिलाफ मोर्चाबंदी को करोबारी एकजुट

ट्रेड लाइसेंस के लिए चेंबर ने कैंप लगवाया और राशि की वसूली करवाई. बावजूद आज तक ट्रेड लाइसेंस निर्गत नहीं हुआ. अब नया और हास्यास्पद निर्देश जन्म प्रमाण पत्र को लेकर जारी किया गया है. जन्म प्रमाण पत्र के लिए होल्डिंग नंबर अनिवार्य कर दिया गया है. निगम का यह रवैया घोर निंदनीय के अलावे नियम विरुद्ध भी है. इन मुद्दों को लेकर जिले के तमाम कारोबारी एकजुट होकर निगम के खिलाफ मोर्चाबंदी करने का निर्णय लिया है. बैठक में धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की गई और जिले के वरीय अधिकारियों से मिलकर व्यवसायियों के भावनाओं से अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया. मतलब साफ है कि धनबाद के कारोबारी निगम के निर्णय को गलत बता रहे हैं तो निगम अपना होल्डिंग बढ़ाने के लिए रोज कुछ ना कुछ नए निर्देश जारी कर रहा है. देखना है होल्डिंग नंबर का विवाद कहां जाकर खत्म होता है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:Dhanbadbusinessmen anger erupted against Municipal CorporationagitationDHANBAD BUSINESSMANBIRTH CERTIFICATEDHANBADDHANBAD NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.