✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद घूसखोरी कांड: रेल मंडल में मजबूत गठजोड़ का हुआ है बड़ा खुलासा, अब आगे क्या

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 12:36:57 PM

धनबाद(DHANBAD): घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार  धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज हो सकता है.  सीबीआई आय  से अधिक संपत्ति की जांच में भी जुट गई है.  संजीव कुमार ठेकेदार अनिल कुमार झा से रिश्वत लेते पकड़े गए थे.  संजीव कुमार कोई पहले रेल अधिकारी नहीं हैं.  इसके पहले भी विभिन्न तरह के आरोपों में धनबाद रेल मंडल के अधिकारी पकड़े जा चुके हैं.   इस घटना की चर्चा अभी भी बनी हुई है .  इस घटना ने धनबाद रेल मंडल में अधिकारियों और ठेकेदारों के गठजोड़ का भी खुलासा किया है. उल्लेखनीय है कि  धनबाद रेल मंडल के वरीय  मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को दो प्रतिशत कमीशन की लालच ने जेल पहुंचा दिया है. 

25 लाख के काम के लिए ले रहे थे दो प्रतिशत कमीशन 
 
 बताया जाता है कि सीबीआई ने जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसके अनुसार संजीव कुमार ने ठेकेदार अनिल कुमार झा के पांच विपत्रों को पारित करने की एवज  में दो प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी और इसी राशि को लेते हुए वह सीबीआई के हाथों ट्रैप हो गए.  सूत्रों के अनुसार ठेकेदार अनिल कुमार झा ने सीबीआई से शिकायत की थी.  घूस के लिए जो विपत्र  पेंडिंग रखे गए थे , वह साल 2022- 23, 24- 25 और  25 -26 से संबंधित बताएं जा रहे हैं.  पांचो बिलों की रकम लगभग 25 लाख  रुपए होते हैं.  सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पिछले महीने ही ठेकेदार ने सीबीआई से लिखित शिकायत की थी. 

संजीव कुमार के  ठिकानो से छह लाख बरामद हुए थे 
 
उसी दिन से सीबीआई संजीव कुमार के पीछे लगी हुई थी.  संजीव कुमार के ठिकानों से लगभग 6 लाख  रुपए जब्त  किए गए थे . बता दें कि इसी पद पर रहे प्रवीण मिश्रा के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई थी. इस घटना के बाद धनबाद रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार की चर्चा धनबाद से लेकर दिल्ली तक हो रही है. आखिर हो भी क्यों नहीं ,इतने बड़े पद पर बैठे अधिकारी को सीबीआई ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है .सीबीआई की टीम ने₹50,000 घूस लेते पकड़ा है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandRailwayTrapOfficer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.