✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Breaking: डीसी ऑफिस के रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक और सहयोगी घूस लेते गिरफ्तार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:35:20 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद एसीबी की टीम को शुक्रवार को फिर एक बड़ी सफलता मिली.  एसीबी की टीम ने डीसी ऑफिस के रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक संजय कुमार और प्रधान सहायक के सहयोगी सोमनाथ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा.   जानकारी के अनुसार धनबाद धैया  के रहने वाले मनोहर महतो को जमीन से संबंधित कुछ कागजात की जरूरत थी.  वह रिकॉर्ड रूम से कागजात निकलवाना चाह रहे थे. 

 लेकिन इसके लिए उनसे पैसे की मांग की जा रही थी.  लाचार होकर उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से  की. एसीबी  के अधिकारियों ने शिकायत की छानबीन के बाद शुक्रवार को तय समय  और तय रकम  के साथ मनोहर महतो को भेजा.  उसके बाद एसीबी की टीम ने दोनों को रिश्वत लेते  धर दबोचा.  एसीबी की टीम ने प्रधान सहायक के घर की भी जांच पड़ताल की है.  सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले भी रिकॉर्ड रूम के किसी सहायक को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadACBArrestingBribeComplaintDhanbad breaking newsChief assistant and assistant of record room of DC office arrested taking bribe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.