✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: तोपचांची के दो होटलों में रंगदारी के लिए हुई बम बाजी, जानिए जारी पर्चे में क्या कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:01:12 AM

धनबाद(DHANBAD): फिर वही तरीका. फायरिंग करो, बम फेंको और पर्चा छोड़कर रंगदारी के लिए धमकी दो. पुलिस इधर अमन सिंह और प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा कस रही है तो उधर रंगदारी के लिए उत्पात मचाने वाले मानने को तैयार नहीं है. गुरुवार की रात धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड वाटर बोर्ड मोड़ के समीप शान-ए-पंजाब व चलकारी के समीप माही होटल में बम बाजी की गई. दोनों घटनाओं की जिम्मेवारी फरार चल रहे गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे ने ली है. जानकारी के अनुसार शान ए पंजाब होटल में ऊपर से बम फेंका गया, जो रिसेप्शन और किचन की छत पर फट गया. इसे अफरा-तफरी मच गई. हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है. उसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी माही होटल पहुंचकर रोड पर खड़े स्टाफ से होटल में रूम की जानकारी ली और दो बम फेंके. लेकिन दोनों बम नहीं फटे, उसके बाद दोनों अपराधी डुमरी की ओर भाग निकले.

रंगदारी नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम 

पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. दोनों होटल के मालिक से प्रिंस खान के गुर्गे ने रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर गुरुवार की रात यह घटना की गई. तोपचांची के होटल में बम फोड़े जाने के बाद प्रिंस खान के गुर्गे ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है. यह भी दावा किया है   कि प्रिंस खान का काम और अमन सिंह का काम अलग अलग है. दावा किया है कि उसका एक भी आदमी पुलिस के पकड़ में नहीं आया है. इधर पुलिस राजगंज थाने में बोकारो से पकड़े गए अपराधियों  से लगातार पूछताछ कर रही है. बंगाल और गुजरात पुलिस भी राजगंज थाना पहुंची है और पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है. बंगाल की पुलिस एक अप्रैल को रानीगंज में कोयला कारोबारी व होटल मालिक राजू झा की हत्या में पूछताछ कर रही है. इस घटना में अमन सिंह गैंग का हाथ होने की बात कही जा रही है.

गुरुवार की रात पुलिस को फिरी मिली चुनौती 

सूत्रों के अनुसार जो एक शूटर पकड़ में आया है, उसका चेहरा बंगाल में राजू झा की हत्या से जुड़े सीसीटीवी फुटेज से मेल खा रहा है. कोलकाता जाने के दौरान शक्तिगढ़ में जीटी रोड पर एक दुकान के पास कार से आए हमलावरों ने राजू झा पर हमला बोल दिया था. जिसे उनकी जान चली गई थी. गुजरात में हुई एक सुपारी किलिंग में भी अमन सिंह गिरोह का नाम आया है. गुजरात पुलिस उस कांड से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. धनबाद पुलिस एक नहीं ,कई स्तरों पर अपराधियों पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है लेकिन अपराधी गुरुवार की रात फिर बम बाजी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है. हालांकि पुलिस अभी बोकारो से पकड़कर राजगंज में रखे गए अपराधियों के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadBombing for extortion in two hotels of Topchanchiprince khan gangdhanbad crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.