☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद भाजपा ने किया 'एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, जानिए क्या बोले सांसद

धनबाद भाजपा ने किया 'एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, जानिए क्या बोले सांसद

धनबाद(DHANBAD): धनबाद भाजपा ने रणधीर वर्मा चौक पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा पकवाड़ा के तहत 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भारत के अलग-अलग राज्यों के प्रमुख भोजन एवं अलग-अलग राज्यों के परिधानों को एक जगह एकत्रित कर अखंड भारत की प्रस्तुति करना है. भाषा अलग -अलग है पहनावे अलग -अलग है, भोजन अलग -अलग है पर सभी के दिल में हिंदुस्तान बसता है. 

एकजुटता से ही भारत सशक्त और मजबूत होगा

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एकजुटता से भारत सशक्त और मजबूत होगा. इसी एकजुटता को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े में प्रदर्शित किया गया है और भोजन उत्सव मनाया गया है. ताकि सभी राज्यों के लोगों में भाईचारा एवं प्रेम संबंध मजबूत हो. 

कार्यक्रम में शामिल थे कार्यकर्ता 
 
उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, अर्चना सिंह,धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मानस प्रसून,वीरेन्द्र हांसदा, महेन्द्र शर्मा,महामंत्री नितिन भट्ट,महामंत्री श्रवण रॉय, महानगर मिडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी,रमा सिन्हा, प्रभात सिन्हा, उमेश सिंह, ज्योति नायर,कुमार अंकेश,विभा सिंह,फूल जोशी , प्रीतपाल सिंह,किरण सिंह, कन्हैया पांडे, अमरजीत चंद्रवंशी,निर्मल प्रधान,मौसम सिंह,सुमन सिंह, विकास मिश्रा,आनन्द खंडेलवाल,रवि सिन्हा,रिंकु सिन्हा,टुन्ना सिंह, अमित सिंह, मनोज भवानी,बंटी बर्नवाल, अजयकांत सिन्हा,मिडिया प्रभारी बृजनंदन शर्मा,अनिल शर्मा,अभिषेक सिन्हा,आलापाल, दीपक झा  के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

Published at:26 Sep 2022 05:08 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.