✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: NH- 19 पर अवैध कट पार करती बाइक कंटेनर में घुसी, देखिएफिर क्या हुआ 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:16:53 PM

धनबाद(DHANBAD): जीटी रोड पर कौवा बांध  के समीप शनिवार को फिर सड़क दुर्घटना में जान चली गई.  दुर्घटना का कारण जीटी रोड पर अवैध कट ही बताया जा रहा है.  एक बाइक सवार अवैध कट पार  करने के दौरान कंटेनर के नीचे चला आया.  घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई है.  घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

तीनों बाइक पर सवार थे. बाइक  बरवाअड्डा  की तरफ जा रही थी.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कोलकाता लेन  से दिल्ली लेन  जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था.   इसी दौरान कंटेनर की चपेट में आ गया.  लोग बताते हैं कि NH- 19 के अवैध कट का उपयोग बाइक चालक नहीं करता, तो यह घटना नहीं होती.  बता दें कि जीटी रोड हो या अन्य प्रमुख सड़क ,अवैध कट एक बड़ी समस्या बन गए है.

  अभी हाल ही में गोविंदपुर बाजार में इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ था.  फिर प्रशासन ने अवैध कट को बंद कराया.  लोग थोड़ी सी जल्दी बाजी में अवैध कट पार  करते हैं और उनकी जान चली जाती है.  घटनास्थल की तस्वीर किसी की भी रोंगटे खड़ी कर रही है.  सवाल उठता है कि जब अवैध कट ही दुर्घटना के कारक बने हुए हैं, तो लोग सावधानी से चलते क्यों नहीं है. प्रशासन उनको बंद क्यों नहीं कराता. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadGT RoadAccidentBikeContainerRoad accidentDhanbad accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.