✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD!!कोयले के अवैध धंधे के खिलाफ बड़ा एक्शन ,एक रात में 57 अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:42:53 AM

धनबाद(DHANBAD) | उपायुक्त  वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामारी की जा रही है. इसी कड़ी में रविवार की  रात 11 बजे से लेकर सुबह  के 4:30 बजे तक जिला खनन टास्क फोर्स ने जीटी रोड पर बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया. अभियान में तोपचांची थाना क्षेत्र से 25 - 25 टन अवैध कोयला लोड 44 ट्रक एवं हरिहरपुर थाना क्षेत्र से 25 - 25 टन अवैध कोयला लोड 10 ट्रक को पकड़ा गया.  जब इन ट्रकों की जांच की गई तो इनके पास कोयला से संबंधित कोई भी वैध कागजात या परिवहन चालान नहीं मिले.

महुदा, भाटडीह, तेतुलिया से लोड किया गया था कोयला 
 
 पूछताछ के क्रम में ट्रक चालकों ने बताया कि उपरोक्त अवैध कोयला महुदा, भाटडीह, तेतुलिया सहित अन्य स्थान से बिहार की ओर ले जाने के लिए ट्रकों पर लोड किया गया था.  सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना में एफआइआर करने की प्रक्रिया शुरू की गई.  साथ ही 5 चालक, एक उप चालक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अभियान में पर्ल कोक लोड तीन ट्रक को भी पकड़ा गया है.  जिन के कागजातों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

एक ओवरलोड ट्रक को भी पकड़ा गया
 
साथ ही एक ओवरलोड ट्रक को भी पकड़ा गया.  उस पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.  इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोयला, बालू एवं अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. छापामारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी  उदय रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी  राजेश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए  मुमताज अली अहमद, माइंस इंस्पेक्टर  विनोद प्रमाणिक, निरसा, बाघमारा एवं गोविंदपुर के अंचल अधिकारी तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadkoyalataskforceonenight57trucks

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.