✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बुजुर्गों को अकेला घर में छोड़ने वाले रहें सावधान, नहीं तो हो सकती है कोई अनहोनी, जानिए क्यों

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:48:59 AM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल के लोग अगर घर में बुजुर्ग को अकेला छोड़ कहीं बाहर नौकरी, पेशा कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान अन्यथा आपके घर पर हो सकती है कोई अनहोनी. जी हां, ताजा मामला धनबाद शहर में सामने आया है. धनबाद थाना के डीएस कॉलोनी में रहने वाली एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला रेणुका मजूमदार को बगल के ही रहने वाले एक युवक ने पीटकर लहूलुहान कर दिया और उनके गहने लेकर चलता बना. वह और पैसे की मांग कर रहा था. जब बुजुर्ग ने देने से इनकार किया तो इतनी पिटाई की, इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. उसके बाद अपराधी प्रवृत्ति का युवक भाग निकला.

रात भर कराहती रही महिला

रात भर बुजुर्ग महिला जमीन पर पड़ी कराहती रही. सुबह जब दूध देने वाला पहुंचा तो देखा की मालकिन जमीन पर गिरी पड़ी है. उसके बाद उसने शोर मचाया, अगल-बगल के लोगों को सूचना दी. उसके बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की पहचान पर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का बेटा रेलकर्मी है, जो अभी मथुरा में पोस्टेड हैं. वह परिवार के साथ वहीं रहता है. अभी हाल के दिनों में ही उसका तबादला मथुरा हुआ है. सूचना पाकर बेटा धनबाद पहुंच गया है और मां का इलाज करा रहा है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.