✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : मरम्मत के लिए 45 दिनों तक बंद रहेगा बरमसिया पुल, ट्रैफिक रूट डायवर्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:46:27 AM

धनबाद (DHANBAD) : हीरापुर को बरमसिया से जोड़ने वाला बरमसिया पुल बुधवार सुबह से मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है. रेलवे द्वारा संचालित यह मरम्मत कार्य 5 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. पुल बंद होने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है.

पुल बंद होने से अगले 45 दिनों तक लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए नया रूट डायवर्जन लागू किया है. बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ और आसपास के इलाके के लोग, जो आमतौर पर बरमसिया पुल होते हुए हीरापुर की ओर जाते थे, अब उन्हें पुराना बाजार, बैंक मोड़ और गया पुल के रास्ते से होकर जाना होगा. वहीं, हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले लोगों को भी अब दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा. वे रणधीर वर्मा चौक से श्रमिक चौक, बैंक मोड़ और पुराना बाजार होकर जा सकेंगे. इधर, एफसीआई से निकलने वाले ट्रक अब बरमसिया पुल से नहीं गुजरेंगे. सभी ट्रक भूदा होते हुए बलियापुर रोड की ओर से चलेंगे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल बंद होने के कारण बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले से पुल की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए थे ताकि आम जनता को इतनी दिक्कतों का सामना न करना पड़ता.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:news updatejharkhand newslatest newsjharkhand updatebig updatedhanbad newsdhanbad latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.