✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद बांसजोड़ा फायरिंग: दो सांसद उतरे सड़क पर तो जलेश्वर महतो ने भी कैसे खोला मोर्चा!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 1:09:47 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के बांसजोड़ा  में पिछले सप्ताह फायरिंग हुई थी.  इस घटना में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.  एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.  इस घटना के बाद अब राजनीति तेज हो गई है.  दो सांसद सड़क पर उतर गए हैं तो जलेश्वर महतो ने भी मोर्चा खोल दिया है.  धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो   पिछले दिनों धनबाद जेल में जाकर आरोपियों से मुलाकात की थी, तो गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है.  और पुलिस के एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. 

गिरिडीह सांसद ने की निष्पक्ष जाँच की मांग 
 
इधर, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने भी सांसद ढुल्लू महतो  के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.  दरअसल, सांसद ने आरोप लगाया था कि इस मामले में कांग्रेस के लोगों ने फायरिंग कराई थी और जलेश्वर महतो के खिलाफ बयान दिया था.  इसके बाद जलेश्वर महतो ने भी मोर्चा खोल दिया है.  गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आजसू  पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को धनबाद मंडल कारा पहुंचकर जेल में बंद रजनी रवानी से घटना की जानकारी ली.  इसके अलावा हमले में घायल नेताओं से भी मिले।  सांसद ने कहा कि आजसू  नेता अवैध कोयला खनन का विरोध कर रहे थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया.  उन्होंने राज्य सरकार, डीसी और एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.  

आजसू  के नेताओं को डराने  वाले को मिलेगा जवाब 

उन्होंने  कहा कि आजसू  के नेताओं को डराने  वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।  वर्तमान सरकार कब तक उन्हें बचाएगी, यह  बहुत जल्द सामने आ जाएगा।  दूसरी ओर अखिल भारत चंद्रवंशी महासभा ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया।  कहा गया कि पिछले 15 दिनों के भीतर समाज के तीन लोगों की हत्या कर दी गई.  धरना- प्रदर्शन में सांसद ढुल्लू महतो  विधायक राज सिन्हा  सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.  पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बुधवार को कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  साथ ही सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा हमला भी बोला । 

डिमांड --सांसद ढुल्लू महतो की सम्पति की भी जाँच होनी चाहिए 

उन्होंने कहा कि गोली कांड की जांच होनी चाहिए, लेकिन इसकी भी जांच होनी चाहिए कि सांसद  ढुल्लू  महतो की संपत्ति में इतनी वृद्धि कैसे हुई? उन्होंने कहा कि अगर सांसद  में दम है, तो इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की अनुशंसा करें।  उन्होंने कहा कि मेरी संपत्ति की भी जांच कराई जाए.  उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो  भाजपा के सांसद हैं और केंद्र में उनकी सरकार है.  कोयला उद्योगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के हाथ में है.  ऐसे में केवल राज्य पुलिस को दोष  देना उचित नहीं है.  उल्लेखनीय है कि 20 मई  को बांसजोड़ा  बस्ती में हुई गोलीबारी की घटना अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुकी है.  घटना के बाद से लगातार बयानबाजी जारी है. आजसू ,  भाजपा और अब कांग्रेस भी खुलकर मैदान में उतर गए हैं.           

Tags:DhanbadDhanbad political controversyJharkhand crime newsDhanbad coal mafia newsAJSU leaders attack caseDhanbad jail newsJharkhand political newsDhanbad firing political reactionBansjora basti firingDhanbad MP Dhullu MahatoCongress vs BJP DhanbadJharkhand latest Hindi newsDhanbad shooting incident 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.