✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: जीटी रोड के एक थानेदार मुश्किल में,बरामद रुपयों के स्रोत नहीं बताने पर बढ़ेगी कठिनाई!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 2:28:32 PM

धनबाद(DHANBAD): पिछले 36 घंटे से धनबाद के पुलिस महकमे   चर्चा चल रही है कि आखिर पुलिस इंस्पेक्टर का अब क्या होगा? क्या वह जब्त  राशि के स्रोत बता पाएंगे अथवा उन पर कार्रवाई होगी।  इंस्पेक्टर धनबाद जिले के जीटी रोड के एक महत्वपूर्ण  थाने में पदस्थापित बताए जाते है,  इंस्पेक्टर को पश्चिम बंगाल पुलिस और चुनाव अधिकारियों के उड़नदस्ता टीम  वाहन जांच के दौरान रोक लिया था. चर्चा है कि  उनके पास से दो लाख  से अधिक राशि बरामद की गई है.  दरअसल, यह मामला भी बड़ा रोचक है.  पहले तो पुलिस अधिकारियों ने जांच के लिए रोका लेकिन इसकी सूचना चुनाव अधिकारियों के उड़नदस्ता टीम को भी मिली।   अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रुपए का स्रोत जानने का प्रयास किया।  

5 घंटे तक  थानेदार से पूछताछ की चर्चा 

सूत्र बता रहे हैं कि लगभग 5 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई.  उनसे बरामद नगदी  को जब्त  कर लिया गया है.  इधर, झारखंड -बंगाल के बॉर्डर इलाके पर चेकिंग सख्त कर दी गई है.  पिछले चार-पांच दिनों में 10 लाख  रुपए से अधिक बरामद होने की अपुष्ट सूचना है.  दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड -बंगाल सीमा स्थित डीबूडीह  चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.  इसी क्रम में  इंस्पेक्टर की गाड़ी को भी रोका गया.  घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है. अगर इंस्पेक्टर रुपयों  के स्रोत की जानकारी नहीं बता सके तो उनकी थानेदारी तो  जाएगी ही, आगे डिसीप्लिनरी एक्शन भी हो सकता है. इधर यह भी बताया जा रहा है कि घटना इंस्पेक्टर के भाई के साथ हुई है ,लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है. 

झारखंड के अन्य लोगो से भी रकम हुई है बरामद 
 
इधर यह भी बताया जाता है कि सोमवार को मैथन  के एक डॉक्टर की गाड़ी से पुलिस ने चार लाख रुपये जब्त  किए हैं, हालांकि बताया जा रहा है कि डॉक्टर पश्चिम बंगाल  मेडिकल उपकरण खरीदने जा रहे थे,  तभी जांच की चपेट में आ गए.  इसके अलावा रविवार की रात को निरसा  क्षेत्र के एक बैंक कर्मी से पश्चिम बंगाल पुलिस ने चार लाख से अधिक रुपए जब्त  किए है.  बैंक कर्मी पश्चिम बंगाल से झारखंड आ रहा था.  इन मामलों की भी जांच हो रही है.  जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.   चेकपोस्ट पर बंगाल पुलिस और चुनाव आयोग की टीम हर वाहनों की कड़ाई से जांच कर रही है.  इसी दौरान वाहन पकड़े जा रहे है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandbangalPoliceधनबादDhanbad policeStation House OfficerGT Road lands in trouble

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.