✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: झरिया में युवक-युवतियों की टोली गई थी पार्टी करने, फिर जानिए बीच सड़क पर क्यों शुरू हो गई मारपीट 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:11:10 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की झरिया में सड़क पर मंगलवार की देर शाम अजीबोगरीब दृश्य  उपस्थित हो गया. दो गुट जुत्तम पैजार कर रहे थे.दोनो गुट में लड़के और लड़कियां शामिल थे.झरिया चार नंबर मुख्य मार्ग पर   दो गुटों में मारपीट हो रही थी. रेस्टोरेंट से शुरू हुई घटना सड़क पर आ गई थी. रेस्टोरेंट में पार्टी करने  दो गुट गए थे. दोनों में लड़के और लड़कियां शामिल थे.मारपीट में  एक लड़की सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई.  बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती रही. जमकर लात जूते बरसाए जाते रहे.

पूरा मामला 

दरअसल झरिया चार नंबर स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ लड़कियां अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी. इसी दौरान एक युवक ने फब्तियां कस दी. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में बहस शुरू हो गई. फब्ती कसने वाले के पक्ष में भी कुछ लड़कियां खड़ी हो गई. दोनों ओर से गाली गलौज का दौर शुरू हो गया. इसके बाद एक गुट ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया. रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई. यह मारपीट रेस्टोरेंट से निकलकर बीच सड़क पर आ गई .दोनों ओर से जमकर लात घुसे और लाठी डंडे चलने लगे .इससे रोड भी जाम हो गया. भीड़ बढ़ने पर एक गुट के युवक ,युवतियां वहां से भाग गए. वहीं दूसरे पक्ष के युवक और युवतियां सड़क पर हंगामा करते रहे. दोबारा रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट करने की धमकी देने लगे. रेस्टोरेंट के कर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ. इस बीच हल्ला हुआ कि पुलिस पहुंच गई है, तो सभी भाग गए. राहगीर भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि दरअसल मामला क्या है. सड़क जाम से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होने लगी थी.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsfight between two groupsfight between two groups in Jhariadhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.