✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD!!!20 दिसंबर होगा इस सीजन का सबसे ठंठा दिन ,जानिए कितना रहेगा पारा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:28:08 PM

धनबाद(DHANBAD) | 6 और 7 दिसंबर को बारिश हुई थी.  बारिश भी लगातार हुई थी.  उसके बाद से ठंड बढ़नी  शुरू हुई तो बढ़ती ही जा रही है.  ठंड से परेशान लोग अभी परेशान ही रहेंगे.  20 दिसंबर को धनबाद का न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 8 डिग्री होने की पूरी संभावना है.  वह दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन होगा.  पारा  गिरने से कनकनी  बढ़ेगी और ठंड का एहसास अधिक होगा.  रविवार को सुबह का तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया.  उम्मीद है कि अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान 9- 10 डिग्री ही रहेगा.  दिन में तो धूप निकलने से थोड़ी राहत  है लेकिन सुबह और शाम को चलने वाली शीतलहरी  लोगों को परेशान कर रही है.  बाजार भी इससे अछूता नहीं  है. 

शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे है.  वही सुबह 8 बजे के बाद ही  सड़क पर चहलकदमी  देखने को मिल रही है. सुबह-सुबह कुहासा भी छाया रहता है.  लगातार बढ़ रही ठंड से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है.  स्कूलों ने हालांकि अपने टाइम- टेबल में कुछ परिवर्तन किया है लेकिन दूर से आने वाले बच्चों को सुबह घर से ही निकलना पड़ रहा है.  सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.  आज से तो खरमास भी शुरू हो गया.  अब बैंड ,बाजे   और बारात पर अगले एक  महीने तक रोक रहेगी.  लेकिन 6- 7 दिसंबर के बाद जिनके -जिनके घरों में शादियां थी, जो लोग अटेंड करने पहुंचे, सबको ठंड ने अपनी ताकत का एहसास कराया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadcoldtempratureparesanimarket

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.