✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दरोगा की हत्या पर DGP  का बड़ा बयान, कहा -वर्दी पर लगी दाग खत्म करेंगे,थानेदारों को चेतावनी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:15:12 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में अपराधी बेलगाम है खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है.देर रात एक दरोगा की हत्या गोली मार कर कर दी गई. इस वारदात के बाद पुलिस सकते में है. खुद राज्य के DGP  अनुराग गुप्ता ने बढ़ते अपराध को लेकर कड़ा तेवर अपनाया है. रिम्स पहुँच कर मृतक दरोगा अनुपम कच्छप के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली है. इसके बाद एसपी कार्यालय में सभी थानेदारों के साथ हाई लेबल बैठक की है.साफ संदेश दिया है कि अपराध पर लगाम लगाइए नहीं तो थानेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि उन्हे दुख है कि एक भाई की हत्या हुई है.इसका गहरा दुख है. साथ ही कहा कि मामले के उद्भेदन को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है. जल्द मामले का उद्भेदन. जो भी लोग इस घटना में संलिप्त है वह बच नहीं सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने पुलिस पदाधिकारी को कड़ा निर्देश दिया है. लगातार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी शिकायतें मिलती रहती है.थानेदारों को कहा कि  आप अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाए, नही तो आप राँची क्या कही भी कोई जिला में नही रहिएगा.      

स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की हत्या और हाल के दिनों में राजधानी रांची में बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता एसएसपी ऑफिस में बैठक कर रहे हैं.  इस बैठक में रांची आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद है. पहला ऐसा मौका है। जब कोई डीजीपी खुद एसएसपी ऑफिस पहुंचकर लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहा है. वहीं स्पेशल ब्रांच दरोगा अनुपम की मौत को लेकर बैठक से पहले 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

बता दे कि स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की हत्या देर रात अपराधियों ने गोली मार कर कर दी है.अनुपम को चार गोली मारी गई है. एक गोली हाथ में लगी और तीन गोली सिने में मारी गई है. कांके रिंग रोड में दोस्तों के साथ पार्टी कर वापस लौटने के दौरान हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि अनुपम रिंग रोड में इंडिया होटल में देर रात दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे. जिसके बाद रात 12 बजे के आस पास वह वहाँ से निकल गए. लेकिन होटल से कुछ दूर पर ही उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई.                     

 

Tags:sub inspectorsub inspector murderagra sub inspector murdertrichy sub inspector murder casefazilka sub inspector murder newswomen sub inspector murderedsub inspector anupam kacchap murdermurdersub inspector murdered in bulandshahrpolice inspector murdersub inspector shot deadwoman sub inspectorpolice sub inspectorinspector prashant kumar murdersub inspector thrashedsub inspector shot dead in keralasub inspector crime branchjharkhand police sub inspector syllabusjharkhand police sub inspector written exam detailsinspectorjharkhand sub inspectorjharkhand police sub inspectoryoungest sub inspectorjharkhand sub inspector new vacancyjharkhand sub inspector vacancy 2022jharkhand sub inspector vacancy kab tak?jharkhand police sub inspector kese banejharkhand police sub inspector new vacancyjharkhand police sub inspector new syllabusranchiranchi newsranchi murdersi murder in ranchisub inspector murder ranchisub inspector sandhya topnoranchi murder caseranchi female si murderranchi si murdermurder in ranchisi killed in ranchiranchi si murder caseranchi girl murderranchi sub inspector deathranchi sub inspector mowed downranchi si murderedranchi policesandhya topno murdersandhya topne murder caseranchi sub inspectior murder casesi sandhya topno murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.