✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR: श्रावणी मेला को लेकर पुलिस चाक-चौबंद- दौरे पर पहुंचे डीजीपी ने लिया हर कोने का जायज़ा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:14:59 AM

देवघर (DEOGHAR): मासव्यापी श्रावणी मेला का आयोजन 14 जुलाई से शुरू होगा. कोरोना काल के बाद देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. यह बातें झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहीं. देवघर दौरे पर पहुंचे डीजीपी को परिसदन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित है. बता दें कि डीजीपी श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा, प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की समीक्षा और निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण भी करेंगे.

यह भी पढ़ें:

श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर, डीसी ने आधी रात मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

पिछले दिन डीसी ने किया था निरीक्षण

श्रावणी मेला अब नजदीक आ रहा है. इसको लेकर तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं. देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बीते दिन देर रात्रि मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के देवघर टाउन थाना, बाबा मंदिर थाना का निरीक्षण कर स्टेशन डायरी, एफ.आई.आर पंजी, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम, कम्प्यूटर कक्ष एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानों में किये गये इंतजामों की स्थिति का भी जायजा लिया. आगे उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के अलावा आम जनता से मधुर व्यवहार बरतने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.