✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैदरनगर में शतचंडी महायज्ञ से भक्ति मय महौल, अयोध्या के प्रेम शंकर दास जी महाराज ने कहा कि धर्म बचेगा तो देश बचेगा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:29:59 AM

पलामू(PALAMU): हैदरनगर देवी धाम पर आयोजित माँ देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन संत सम्मेलन का आयोजन किया गया. सुंदरराज यतिराज स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में आयोजित इस संत समेलन में देश भर से आये हुए विद्वान सन्त महात्माओं में आपने विचार रखें. इस सम्मेलन में मंच संचालन सर्वेशवरा स्वामी जी ने किया. इस संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर प्रेम शंकर दास जी महाराज, जगतगुरु स्वामी सुर्यनारायण चार्य स्वामी जी महाराज, जगतगुरु ज्योती नारायणा चार्य स्वामी, जगतगुरु विष्णु चित स्वामी जी महाराज, जगतगुरु निर्मल स्वामी जी महाराज, जगतगुरु राघव प्रपनाचार्य,जगतगुरु सर्वेशवरा चार्य जी महाराज, जगतगुरु रंगनाथन चार्य स्वामी जी,जगतगुरु सत्यनारायण स्वामी, जगतगुरु मारुति किंकर स्वामी जी, अरुण शास्त्री जी, दिनेश शुक्ला जी, केशव नारायण स्वामी जी, राम प्रपनाचार्य स्वामी सहित सैकड़ों सन्त विद्वान मौजूद ने इस सम्मेलन में भाग लिया. 

अयोध्या के प्रेम शंकर दास जी महाराज ने कहा कि धर्म बचेगा तो देश बचेगा. धर्म का प्रथम स्तंभ सन्त है.हम सन्त का आश्रय लेकर ही हम धर्म की रक्षा कर सकते है. सुंदरराज स्वामी जी महाराज ने कहा कि सब कुछ छूट जाए लेकिन धर्म नही छूटना चाहिए. हम धर्म की रक्षा करेंगे तो हमारा धर्म रक्षा करेगा.  हम सभी को शास्त्र अनुकूल कार्य करना चाहिए.वह चीज नही करना है जिसको शास्त्र ने मना किया है. तभी धर्म की रक्षा किया जा सकता है. अनादि काल से रक्षित विश्‍व वन्दनीय हिन्दू धर्म आज सर्व दिशाओं से संकटों से घिरा हुआ है.  धर्मद्रोही और हिन्दू द्वेषी लोग सार्वजनिक रूप से हिन्दू धर्म पर आघात कर रहे हैं. धर्मपर आघात करने वाले अपने कट्टरपन्थी पूर्वजों की परम्परा आगे बढा रहे हैं.  इसके अतिरिक्त, स्वयं को धर्म-निरपेक्ष, आधुनिक, विज्ञानवादी और समाज सुधारक कहलाने वाले कुछ हिन्दू भी धर्म पर आघात करने लगे हैं. हमारे पूर्वजों द्वारा रक्षित महान हिन्दू धर्म यदि हमें बचाना है, तो प्रत्येक हिन्दूको धर्मपर हो रहे आघातों के विषय में समझकर उन्हें रोकने के लिए कार्य करना चाहिए. मारुती किंकर जी महाराज ने कहा कि भारत का तत्व धर्म है. शरीर से प्राण निकल जाए देश से धर्म निकल जाए तो वह निर्जीव हो जाता है. भारत वर्ष ही ऐसी भूमि है जंहा धर्म का पालन किया जाता है।जो भारत मे रहकर धर्म का पालन नही करता उसका विनाश हो जाता है. काशी के आए निर्मल स्वामी जी महाराज ने कहा कि संतो की वाणी को सुनकर मनन करें. धर्म देश का प्राण है,धर्म की जो रक्षा करता है उसका धर्म रक्षा करता है. काशी के हरिन्ददाचार्य जी महाराज ने कहा कि जितना ज्यादा धर्म का प्रचार हो उतना ज्यादा पर्चा करें. 
इस मौके पर भाजपा नेता विनोद सिंह,बीडीओ सह देवी धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धिरज कुमार ठाकुर,संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, धनञ्जय सिंह, रत्नेश कश्यप, नारबदेश्वर सिंह व रामश्रेस सिंह मौजूद थे. 

Tags:Devotional atmospherePrem Shankar Das Ji Maharaj of Ayodhyaaid that if religion survivesthe country will surviveपलामूHAIFARANAGRAHAIDERNAGARPALAMU JHARKHNAD

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.