✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी पर दुमका में भक्ति की धूम, शोभा यात्रा में दिखा भव्य उत्साह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 5:03:30 PM

दुमका(DUMKA):झारखंड की उपराजधानी दुमका में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना और महावीरी झंडा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

हनुमान मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा

पूजा अर्चना के उपरांत टीन बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.इसमें मंदिर समिति के सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजर रही है, जहां श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है.

ढाक की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल की ‘जय मां संतोषी महिला ढाक’ टीम की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खास तौर पर आकर्षित किया. पारंपरिक ढाक वादन की गूंज से माहौल और भी भक्तिमय हो गया, जिसे देखने के लिए लोग रास्तों पर जुटते नजर आए.

प्रशासन मुस्तैद, सौहार्द का माहौल

रामनवमी को लेकर शहर में सुरक्षा0व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है. प्रशासन की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है. हर ओर आस्था, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:ram navami maha rally in dumkadumka ram navamibajrang rally in dumkadumka ram navami 2022ram navami dumka jharkhandram navami dumka jharkhand 2022kandu para dumka ram navami akhara 2022dumkadumka jharkhandram navami in puruliadumka 2022bajrang dal dumkaramnavami#ramnavamidumka dance videoram navami 2019 in ramgarhramanavami

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.