✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: भादो मेला में भी अपार भीड़ उमड़ने की संभावना, पुलिस फ़ोर्स की कमी को दूर करेगा हाई टेक कैमरा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:51:22 PM

देवघर(DEOGHAR): सावन मास खत्म होने के बाद भादो माह आज से शुरू हो गई है. सावन की तरह भादो में भी देवघर के बाबा मंदिर में कांवरियों की अपार भीड़ उमड़ती है. हालांकि सावन माह की तरह पुलिस फ़ोर्स की व्यापक व्यवस्था भादो में नहीं होती है. पुलिस बलों की कमी को दूर करने के लिए इस बार भादो मेला में पुलिस विशेष तकनीक का सहारा लेकर पूरा मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर सीमित संसाधनों के बीच निगरानी रखेगी. 

सावन से 80 फीसदी कम भादो में पुलिस की प्रतिनियुक्ति

देवघर स्थित बाबा मंदिर विश्व विख्यात है. यही कारण है कि यहाँ देश और विदेशों के श्रद्धालु सालों भर आते रहते हैं. लेकिन सावन माह में लगने वाला श्रावणी मेला की बात ही कुछ और होती है. इस दौरान प्रतिदिन लाखों लाख श्रद्धालु कांवर लेकर पहुंचते है. इनकी सुरक्षा और सुविधाओं की जिम्मेदारी सरकार की होती है. यही कारण है कि सावन माह में सरकार द्वारा अत्यधिक पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है. सावन माह खत्म होने के बाद सभी की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर वापस अपने अपने कामों में उन्हें लगा दिया जाता है. लेकिन सावन के बाद लगने वाला भादो मेला भी अब सावन माह की तरह रूप लेने लगा है. इसका वजह है स्पर्श पूजा. दरअसल सावन माह में अत्यधिक भीड़ उमड़ने की वजह से अरघा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कराया जाता है. सावन समाप्त होने के बाद अरघा हटा कर स्पर्श पूजा शुरू हो जाता है.

भादो में भी अपार भीड़ उमड़ने की संभावना

बाबाधाम आने वाले हर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को स्पर्श करना चाहते है. यही कारण है कि भादो माह में भी बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवर यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं और बाबा का जलाभिषेक करते है. भादो में अपार भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सावन की ही तरह श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलाभिषेक कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था रहती है. जहां सावन में 10 हज़ार से अधिक पुलिस बलों की तैनाती की गई थी वही आज से लगभग 1600 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार qrt टीम के अलावे 36 इंस्पेक्टर,150 एएसआई,150 सशस्त्र बल,1100 लाठी पार्टी,100 महिला लाठी बल सहित एनडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति आगामी 2 अक्टूबर के लिए की गई है. जिला के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि भादो माह में पुलिस की कमी को दूर करने के लिए hightech कैमरा का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके माध्यम से पूरा मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जाएगी. 

भादो के लिए सुचारू यातायात की व्यवस्था करना पुलिस के लिए अहम

बाबानगरी का विकास तेज़ी से हो रहा है. ऐसे में सड़क मार्ग से भी हज़ारों लोग अपनी निजी वाहन से बाबाधाम आते हैं. अचानक वाहनों का अत्यधिक दवाब सड़क पर होने के कारण अक्सर जाम की स्तिथि उत्पन्न हो जाती हैं. भादो माह में यातायात सुचारू हो इसके लिए कुल 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहाँ जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसके लिए पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर 1-4 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को सुचारू बनाने की कोशिश की जाएगी. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeogharhuge crowd in Bhado Melahigh tech camera

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.