✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, सांसद ढुल्लू महतो ने गिनाए दो साल के काम  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 10:46:01 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में विकास योजनाओं को लेकर तेजी देखने को मिल रही है.जिले के सांसद ढुल्लू महतो लगातार संसद से लेकर स्थानीय स्तर तक धनबाद की समस्याओं को उठा रहे है और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है. धनबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद ने अपने कार्यकाल के दो वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि जो कार्य 70 सालों में तक नहीं हुई, उन्हें उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया है.

 सांसद ढुल्लू महतो ने गिनाए दो साल के काम

सांसद ने बताया कि महज तीन महीने के भीतर धनबाद को चार नई ट्रेनों की सौगात दिलाई गई, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है.इसके अलावा गोबिंदपुर और निरसा में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.वहीं गया पुल से लेकर माटकुरिया होते हुए विनोद बिहारी चौक तक फ्लाईओवर निर्माण भी जोर-शोर से जारी है.

धनबाद में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी

 उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद धनबाद में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा.सांसद ने धनबाद वासियों की रिम्स निर्माण की मांग को लेकर कहा इसको लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर मांग रखा जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Mp dhullu mahtoBjp mp dhullu mahtoDhullu mahto newsDhullu mahto on developmentDhulu mahato latest newsTrending newsViral newsJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.