✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुगसलाई नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, कैलेंडर का विमोचन

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 10:19:53 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय सभागार में सोमवार को बोर्ड की अध्यक्ष नौशीन खान की अध्यक्षता में प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई. इस महत्वपूर्ण बैठक में जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी, बोर्ड की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, सभी वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान की उपस्थिति रही. बैठक की शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विधायक, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई. इसके साथ ही सभी वार्ड पार्षदों का भी फूल देकर अभिवादन किया गया. इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया. इस कैलेंडर के माध्यम से आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है. 

पर्यावरण संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अधिकारियों ने बताया कि यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बैठक में शहरी परिवहन व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, संस्थागत विकास एवं क्षमता संवर्धन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई.  इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं के चयन एवं स्वीकृति पर भी विचार-विमर्श हुआ. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर गंभीरता से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की गई. 

बुनियादी समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में जुगसलाई की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की है. साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर भी पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं. संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में वार्ड पार्षद शेख अब्दुल आकिब, मो. इरशाद हैदर, जगदीप सिंह, राहत हुसैन, मो. अब्बास अंसारी, फिरदौस परवीन समेत अन्य मौजूद रहे.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJharkhand newsJugsalaiJugsalai nagar palikaJugsalai devlopmentJamshedpur NewsNaushin

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.