✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पैसा लेकर भी मंत्री ने नहीं किया विधायक का काम, विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:03:15 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन एक अजीब मामला सुर्खियों में रहा. जब एक विधायक धरने पर बैठ गए और नारा लगाने लगे अब झारखंड को भगवान भी शायद ना बचा पाए. अब तक तो यहां गरीब आम लोगों से अधिकारी लूटते थे और नेताओं का पैकेट भरते थे. लेकिन अब तो विधायक से ही पैसा लेकर मंत्री काम नहीं कर रहे

दरअसल झारखंड के अखबार में एक खबर छपी. इसके बाद मामला विधानसभा तक पहुंच गया. आजसू विधायक तिवारी महतो विधानसभा के बाहर घटना पर बैठे दिखे और भ्रष्टाचार का आरोप सरकार और मंत्रियों पर लगा रहे थे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेकर कहा कि अब तो पैसा लेकर भी मंत्री काम नहीं कर रहे हैं.

पूरे प्रकरण के घेरे में कांग्रेस विधायक ममता देवी और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी है. खबर के मुताबिक एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें ममता देवी यह आरोप लगा रही है कि ₹500000 देने के बाद भी मंत्री ने उनका काम नहीं किया बस यही से बवेला खड़ा हुआ.

इस पूरे मामले पर ममता देवी ने भी अपना पक्ष रखा और इस खबर को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. ऐसी कोई बात नहीं है. मीटिंग में कई तरह की बातें होती है जो आपस की चीज होती है, उनसे किसी ने पैसा नहीं लिया और ना ही कोई ऐसी बात है बेवजह विपक्ष मामले को तूल दे रहा है.

रिपोर्ट-समीर

Tags:jharkhand winter assemblyjharkhand assembly winter sessionwinter session of jharkhand assemblyjharkhand assembly winter session 2021jharkhand assembly winter session 2025jharkhand assembly winter session 2025 livesecond day of winter session of jharkhand assemblyjharkhand assemblyjharkhand winter sessionjharkhand assembly debatejharkhand assembly newsjharkhand assembly livejharkhand assembly polljharkhand assembly protestwinter session jharkhandjharkhand assembly agendaminister did not do the MLA's workirfan ansarimamta dewi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.