✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देसी मुर्गा या बंगाल का बहुरुपिया? देखिए कैसे देसी मुर्गा के नाम पर लोगों को बेबकूफ बना रहे दुकानदार, वसूल रहे ज्यादा पैसे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:34:53 PM

पाकुड़ (PAKUR):  पाकुड़ जिले के विभिन्न स्थानीय बाजारों में  देसी मुर्गा खरीदने जा रहे ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी — "देसी मुर्गा" कहकर दुकानदार खुलेआम पश्चिम बंगाल के फॉर्म में पले मुर्गों को बेच रहे हैं. ये मुर्गे देखने में भले ही देसी जैसे दिखते हों, लेकिन असलियत में इनका स्वाद, पोषण और गुणवत्ता देसी मुर्गे से कोसों दूर है.

क्या है पूरा मामला?

THE NEWS POST के टीम ने जब हिरणपुर बाजार का दौरा किया, तो पता चला कि कई दुकानदार बंगाल से लाए गए फार्म मुर्गों को ही "देसी मुर्गा" के नाम से ₹600–₹700 प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं. जबकि इनकी असली कीमत ₹300–₹400 प्रति किलो होती है. ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगती, क्योंकि ये मुर्गे देखने में गांव के मुर्गों जैसे ही होते हैं.

विशेषज्ञों की राय

पोल्ट्री विशेषज्ञों के मुताबिक, असली देसी मुर्गा वह होता है जिसे प्राकृतिक वातावरण में पाला जाता है. बिना किसी रसायनिक दवाओं के. इसका मांस स्वादिष्ट, ताकतवर और पोषण से भरपूर होता है. जबकि फार्म मुर्गा वजन बढ़ाने के लिए दवाओं और सप्लीमेंट्स पर निर्भर होता है.

स्वाद में भी है बड़ा अंतर

स्थानीय रसोइयों और ग्राहकों का कहना है कि देसी मुर्गे का स्वाद गहरा और अलग होता है, जो फार्म मुर्गे में नहीं मिलता.

ग्राहक सावधान रहें. "देसी" नाम के झांसे में न आएं. खरीदते वक्त मुर्गे का स्रोत, वजन और गुणवत्ता की जानकारी लें. THE NEWS POST से यही संदेश — "सावधान रहें, सतर्क रहें, सेहत के साथ समझौता न करें."

रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल/पाकुड़

Tags:Jharkhand newsPakur newsDesi Murga or Bengal's impersonatorWest Bangal local murgashopkeepers are fooling people in the name of Desi Murgaदेसी मुर्गा खरीदने जा रहे ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी —

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.