✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हूल दिवस पर झड़प में सिद्धों कान्हो के वंशज घायल, स्थिति तनावपूर्ण, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:41:05 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में एक ओर वीर शहीद सिद्धों कान्हो की शहादत दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है. दूसरी ओर उसी भोगनाडीह में सिद्धों कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू पुलिस के लाठी का शिकार हो गए. पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में मण्डल को चोट लगी है. जिससे पूरे इलाके में तनाव जैसा माहौल बना हुआ है. मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी कैम्प कर रहे है. हालत को कंट्रोल में करने की कोशिश की जा रही है.

बता दें कि भोगनाडीह में  सिद्धों कान्हो के शहीद स्थल के पास एक ओर सरकारी कार्यक्रम होना था. भव्य तैयारी की गई है. दूसरी तरफ उसी जगह सिद्धों कान्हो के वंशज भी अपना पंडाल बना कर रखे थे. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होने वाले थे. लेकिन आरोप है कि देर रात पुलिस ने उनके कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट को उखाड़ कर फेक दिया. इसके बाद से ही नोकझोंक शुरू हुई.

गुस्से में लाल आदिवासी समाज के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने की कोशिश की. लेकिन सभी को पुलिस के द्वारा रोका गया. आखिर में बात बढ़ती चली गई. किसी तरह से कार्यक्रम स्थल के पास सभी पहुंच गए. यहां लगे सीएम हेमंत के पोस्टर को फाड़ दिया और नारेबाजी करने लगे.

इतना होने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज किया. जिसके बाद भीड़ और आक्रोशित हो गई. आदिवासी परंपरागत हथियार से लैस होकर पहुंचे और फिर सूचना है कि लाठी का जवाब तीर धनुष से दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे है. जिसमें मण्डल मुर्मू घायल हो गए. फिलहाल स्तिथि को नियंत्रित करने में सभी अधिकारी लगे है.

इस पूरे घटना पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो घटना हुई है. यह पुलिस प्रशासन की हटधर्मिता सामने आई है. सरकार है तो कुछ भी करने को तैयार है. जब इस पूरे घटना की जानकारी मण्डल मुर्मू से ली तो उन्होंने बताया कि गाँव और परिवार के लोग पहले पूजा करने की मांग थी. लेकिन लाठी और गोली के दम पर परिवार को रोकने का काम किया.                                     

Tags:Descendants of Sidho Kanho injured in clash on Hul Diwastension in the areaarea turned into a cantonmentbhognadihbhognadihbhognadih barhaitbhognadih newsbhognadih parkbhognadih melabhognadih atu maynabhognadih sahebganjsido kanhu bhognadihsanthal pargana new santhali vlogride to bhognadihsanthal pargna newsbhognadih mela 2024hul diwas bhognadihsanthalisido kanhu park bhognadihbhognadih mela videoshido kanhu ka ghar bhognadih mebhognadih news updatesanthal hul bidrohshido kanhu orak bhognadih resanthal tribebhognadih mela hul diwassanthali hul songsanthali songhul diwasadiwasi hul diwassantal hul diwashul diwas 2025hul diwas newshul diwas songhul diwas upschul diwas 2022hul diwas 2021hul diwas samarohhul diwas videohul diwas dumkawhat is hul diwas30 june hul diwashul diwas wisheshul diwas in newshul diwas status30june hul diwashul diwas historytihin ma hul diwas30th jun hul diwashul divashul dibashul diwas specialhul diwas santali songsantali hul diwas songhul diwas karykramhul diwas new videohul diwas skmu 2023

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.