✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक पहुंचे डीडीसी , कुव्यवस्था देख भड़के डीडीसी अभिजीत सिन्हा, जानिए उन्होंने क्या क्या दिए निर्देश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:55:48 AM

दुमका(DUMKA): दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की व्यवस्था समय- समय पर सवालों के घेरे में आ ही जाती है. मंगलवार को उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उन्होनें निरीक्षण के क्रम में कई खामियां उजागर हुई. जिसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

खामियों को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

उप विकास आयुक्त द्वारा ऑपरेशन थियेटर के टेबल शीट को नियमित रूप से बदलने तथा बेहतर साफ-सफाई कराने के साथ ही, अस्पताल में निर्मित रैम्प की मरम्मति कराते हुए क्रियाशील करने का निदेश दिया गया. ओपीडी में पर्याप्त संख्या में इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया है. मनिपाल हेल्थ मैप द्वारा संचालित डायग्नोसिस सेंटर के प्रबंधक को एक सप्ताह के अन्दर रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने के साथ-साथ मातृत्व वार्ड में अविलंब पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष तैयार कराने, एक्स-रे कक्ष एवं टीकाकरण कक्ष के प्रभारी से पर्याप्त साफ-सफाई रखने का निदेश दिया गया है. जिसके बाद फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक से ICU वार्ड में सुव्यवस्थित करने हेतु 24 घंटे के अन्दर कार्य योजना को तैयार करने और स्त्री एवं प्रसुति रोग कक्ष को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है. उप विकास आयुक्त द्वारा लेबर वार्ड, HDU वार्ड, सर्जरी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, एस०एन०सी०यू० फार्मेसी आदि कक्षों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, हड्डी रोग विभाग एवं सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Deputy Development Commissionerinspected Phulo Jhano Medical College and Hospitalinstructed to rectify the defects

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.