✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उपायुक्त का निर्देश -आम जनता का रखें ख्याल और लंबित मामलों का समय पर करें निपटारा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:06:23 PM

धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त  वरुण रंजन ने बुधवार को  राजस्व विभाग की समीक्षा की.  समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से म्यूटेशन के लंबित मामलों, म्यूटेशन रिजेक्ट करने वाले कारणों, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण, रेवेन्यू कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, जीएम लैंड में अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की. उपायुक्त ने म्यूटेशन में आने वाली समस्या और मामलों के लंबित होने के कारणों एवं रिजेक्शन की बारिकी से समीक्षा की.  उन्होंने जल्द से जल्द सभी लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया.  उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी समय के साथ अपने-अपने कार्यों का निपटारा करें ताकि एक बार अधिक कार्य का लोड ना हो और आम जनता का कार्य समय से पूरा हो.

अपने रिसोर्स का सही ढंग से करे उपयोग 

साथ ही उन्होंने कहा कि  सभी अंचल अधिकारी अपने रिसोर्स का सही तरीके से प्रयोग करें ताकि जितने भी लंबित कार्य हैं ,उन का समय से निष्पादन हो सके. बैठक के दौरान उपयुक्त ने  ई समाधान पोर्टल पर आए आवेदन एवं जनता दरबार में आने वाली  शिकायतों की भी सभी अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा  की.  उन्होंने कहा कि  सभी अंचलाधिकारी आम जनता की समस्याओं को सुने एवं उन्हें सही रास्ता दिखाने का भी कार्य करे.  ताकि उन्हे दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े.  वहीं क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक घटना पर लगाम लगाने के लिए चिन्हित अपराधियों पर कार्रवाई करने को निर्देशित किया, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे. रे वेन्यू कोर्ट के मामलों पर उपायुक्त ने नियमित समीक्षा करने एवं चरणबद्ध तरीके से विवरण तैयार कर मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया.  

सरकारी योजनाओं के लिए समय पर भूमि स्थानांतरण का निर्देश 

साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए समय पर भूमि स्थानांतरण करने, लैंड एक्विजिशन में तेजी लाने का निर्देश दिया. राजस्व की बैठक के बाद उपायुक्त ने कोल कंपनी एवं अंचलाधिकारियों के साथ योजनाओं में आ रही समस्याओं से संबंधित बैठक की.  इस दौरान बीसीसीएल ने खनन कार्य के लिए  कई अंचलों में ग्राम सभा करने एवं भूमि उपलब्ध कराने की मांग की.  साथ ही कई अन्य विभागों में भी एनओसी फंसे होने की समस्या से अवगत कराया.  उपायुक्त ने सभी मामलों में संबंधित अंचलाधिकारियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द से जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए. बैठक में उपायुक्त  वरुण रंजन, अपर समाहर्ता  नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, आईटी मैनेजर  रूपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadDCBaithaknirdeshpublic

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.