✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उपायुक्त हेमंत सती ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:51:59 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और  प्रबंधन का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि EVM  की सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उपायुक्त ने वेयरहाउस में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की. साथ ही उन्होंने स्टाफ को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर माह इस तरह के निरीक्षण सुनिश्चित करें ताकि किसी भी तरह की खामी को समय पर दूर किया जा सके. उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए EVM की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटसाहिबगंजसाहिबगंज न्यूजसाहिबगंज उपायुक्त हेमंत सतीईवीएम वेयरहाउसमासिक निरीक्षणफायर सेफ्टी उपकरणJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateSahibganjSahibganj NewsSahibganj Deputy Commissioner Hemant SatiEVM WarehouseMonthly InspectionFire Safety Equipment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.