✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का दिया गया निर्देश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:57:03 AM

बोकारो(BOKARO): रामनवमी पर्व शांतिमय वातावरण में सम्पन्न हो, इसे लेकर प्रशासन ने बोकारो जिले के साड़म में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने लोगों से शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने की अपील की. कहा कि यहां के निवासी शांति प्रिय हैं. सदैव आपसी प्रेम व मिल्लत के साथ प्रत्येक त्यौहार मनाते हैं. रामनवमी में भी लोगों से यही उम्मीद है. बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान इलाके के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि प्रशासन रामनवमी कमेटी को प्रशासन पूरा सहयोग करेगी.

शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का दिया निर्देश

रमजान व रामनवमी पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी,पुलिस अधीक्षक चंदन झा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बोकारो जिले के साड़म क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान डीसी व एसपी ने साड़म व गोमिया क्षेत्र के रामनवमी अखाड़ा के सदस्यों से मिलकर रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही. डीसी ने कहा कि रामनवमी पर्व पर पुलिस व प्रशासन सजग रहेगी. किसी भी प्रकार की सूचना व अफवाह पर अविलंब पुलिस व प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने रामनवमी अखाड़ा के सदस्यों से कहा कि पूर्व की भांति सभी लोग त्योहार मिलजुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं.

चलाया जाएगा विशेष गश्ती अभियान

वहीं एसपी ने कहा कि रामनवमी पर्व पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी और इस दौरान विशेष गश्ती अभियान भी चलाया जाएगा. इसी प्रकार चौक चौराहों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. कहीं से कोई अप्रिय सूचना पर अविलंब पुलिस को सूचित करें.

मौके पर उपस्थित पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह ने कहा कि साड़म क्षेत्र में लगभग 62 अखाड़ों का मिलन होता है और रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाता रहा है. इस बार भी साड़म- होसिर रामनवमी समिति के सदस्य सजग है और इस बार भी सभी लोग मिलजुलकर रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल में मनाएंगे. मौके पर बेरमो एसडीओ अंनत कुमार,डीएसपी सतीशचंद्र झा,पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता,बीडीओ कपिल कुमार,सीओ संदीप अनुराग टोपनो,गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन,तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, अवर निरीक्षक अनुज कुमार व सुखदेव सिंह कलहा सहित मुखिया शोभा देवी,उप मुखिया पंकज कुमार जैन,केदारनाथ पंडा, पूर्व उप मुखिया विकास जैन,नवीन जैन,लाल मोहम्मद, अलीमुद्दीन राय आदि उपस्थित थे.

रिपोर्ट. संजय कुमार

Tags:Bokaro newsdeputy commissionersp visited bokaro sadam arearam navmi julushram navmi celebration.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.