✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर की लॉन बॉल खिलाड़ी छोटी कुमारी का गोल्ड पर कब्जा, झारखंड के लिये रचा इतिहास

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:58:41 PM

देवघर(DEOGHAR): गोवा में आयोजित 37वी राष्ट्रीय खेल में भारत की सबसे कम उम्र की लॉन बॉल खिलाड़ी देवघर की छोटी कुमारी ने महिला एकल स्पर्धा में शानदार खेल दिखाते हुए केवल एक मैच दिल्ली से हारने के बाद एक भी मैच नहीं हारी. सेमीफइनल में असम की अर्जुना अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नायनमनी साकिया को सेमीफइनल में  13-21 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई , वही फाइनल मैच में अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए वेस्ट बंगाल को भी 13-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया.

15 वर्ष के बाद झारखंड को मिला स्वर्ण पदक

बताते चले की लॉन बॉल खेल को 2007 में शामिल किया गया था. 15 वर्ष के बाद झारखंड की झोली में छोटी कुमारी ने स्वर्ण पदक डाली है. छोटी के देवघर के  कोच आशीष झा  और  झारखंड के कोच डॉ मधुकांत पाठक ने बताया की ये  लगातार मेहनत का नतीजा है की आज हम स्वर्ण पदक जीते , और सरकार  से मांग  की है की देवघर में भी लॉन बॉल का मैदान बने ताकि और भी  खिलाड़ी जिला से  निकाला जा सके. छोटी कुमारी देवघर जिला की पहली खिलाड़ी बनी है जिसने राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया.

देवघर आते ही किया जाएगा जोरदार स्वागत

जिला ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष ने बताया की छोटी कुमारी एवं कोच आशीष झा का  देवघर आते ही जोरदार स्वागत किया जाएगा. वही महासचिव चंदना झा ने बताया की यह देवघर जिला के लिए गर्व की बात है. हम महिला खिलाड़ियों को और अत्यधिक प्रोत्साहित करने के लिए और काम किया जाएगा. छोटी कुमारी ने जिला के लिए मिशाल रचा है. बधाई देने वालो में संजय मालवीय, गोपा पाठक, रामप्रवेश सिंह, सुरेशानंद झा, मनोज मिश्रा, विजयप्रताप सनातन, आज़ाद पाठक, गिरधारी यादव, कृष्णा बरनवाल, नवीन शर्मा, कनिष्क कश्यप,पंकज चौधरी, विष्णु टुडू, कौशल कुमार, चंदन सिंह, विककी, संजीव झा, हर्ष , पंकज भालोटिया, मयूरी गुप्ता, स्वेता इत्यादि ने बधाई दी. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeogharlawn ball playerDeoghar's lawn ball playerlawn ball player Chhoti Kumarilawn ball player Chhoti Kumari captures goldsports news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.