✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, फंदे से लटका मिला शव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:42:15 PM

देवघर (DEOGHAR): देवघर के खागा थाना क्षेत्र के रघुवाडीह निवासी इंताज अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र कुर्बान अंसारी की हत्या गला घोटकर कर दिया गया है. युवक पर गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध होने के शक के आधार पर उस महिला के परिजनों के द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना बीते रात की बताई जा रही है. वही मृतक की मां खातून बीबी ने रविवार शाम खागा थाना में मामला दर्ज कराया है.

सभी आरोपी फरार

जिस महिला के साथ अवैध संबंध की बात सामने आ रही है उसी औरत के कुल आठ परिजनों पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. आरोपियों में महिला के रिश्ते के देवर, गोतनी, चाची सास आदि शामिल है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं. हालांकि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

हत्या कर आत्महत्या दिखाने की कोशिश

मृत युवक अपने मां से यह कहकर निकला की गांव के कब्रिस्तान के पास स्थित अपने दूसरे घर में सोने के लिए जा रहा हूं.  इसके लगभग एक घंटे बाद किसी ने उसकी माँ को सूचना दी कि प्रफुल्ल मंडल के घर में कुर्बान अंसारी के साथ प्रफुल्ल के घरवालों ने नाजायज सम्बन्ध के शक की बात कहकर मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद मृतक कुर्बान की मां अपने पुत्र फुरकान को साथ लेकर वहां पहुंची तो देखा कि कुर्बान का शव कमरे के अंदर रस्सी के सहारे झूलता मिला. खातून बीबी ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र की हत्या मारपीट व गला दबाने से कर दी फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को प्रफुल्ल मंडल के घर में रस्सी के सहारे लटका दिया गया. खातून बीवी ने यह भी जिक्र किया है कि प्रफुल्ल मंडल की पत्नी व उसके बेटे कुर्बान के बीच नाजायज संबंध का शक होने के कारण प्रफुल्ल मंडल के अन्य रिश्तेदारों ने उसके बेटे के साथ ऐसा किया. घटना के वक्त प्रफुल्ल मंडल अपने किसी अन्य रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर में है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद खागा थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया.

आठ लोगों को बनाया गया है आरोपी 

इस मामले में मृतक कुर्बान अंसारी की मां खातून बीबी ने रघुवाडीह गांव के रहने वाले नीरज मंडल पिता जय नारायण मंडल ,कार्तिक मंडल, गुणाधर मंडल, मुरलीधर मंडल, प्रदीप मंडल ,सुनैना देवी, लक्ष्मी कुमारी व पिंकी देवी को आरोपी बनाया है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:JharkhandDeogharYouth murdered on suspicion of illegal relationshipDeoghar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.