✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: कोयला लदा डम्फर की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजा को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:28:35 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर के चितरा थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय सुखदेव मरांडी की मौत हो गई है. डंपर पर कोयला लदा हुआ था. डम्फर चितरा स्थित एसपी माइंस  कोलियरी से जामताड़ा की ओर जा रहा था. मृतक खागा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि अपने घर वह साइकिल से सामान लेने दुकान जा रहा था तभी अनियंत्रित डंपर ने साइकिल को अपने आगोश में ले लिया. जिससे सुखदेव मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए हैं. चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों से बातचीत कर जाम को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeoghar newsaccidentroad accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.