✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:मां और मौसी के साथ तालाब में नहाने गई महिला डूबी, 24 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई एनडीआरएफ की टीम, तलाश जारी   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:33:08 AM

देवघर(DEOGHAR):देवघर के चितरा थाना क्षेत्र के घोरदौड़ गांव में कल सुबह 10-11 बजे के बीच एक महिला नहाने के क्रम में तालाब में डूब गई थी.इसके बाद स्थानीय परिजनों ने प्रयास किया लेकिन महिला को नहीं ढूंढ पाये.तब लोगों ने प्रशासन से मदद मांगी.उपायुक्त विशाल सागर ने तुरंत एनडीआरएफ को रेस्क्यू करने का आदेश दिया।मौके पर पहुँची एनडीआरएफ की टीम भी देर शाम तक महिला को नहीं ढूंढ सकी.रात होने की वजह से रेस्क्यू बंद कर दिया गया.आज सुबह से ही डूबी महिला को खोजने का प्रयास फिर से एनडीआरएफ द्वारा शुरू किया गया.लगभग 24 घंटा हो गया लेकिन अभी तक विवाहिता का अता पता नहीं चल पाया.  

अपनी बहन की शादी में मायके आयी थी मीना

 मीना देवी नामक 26 वर्षीय महिला अपनी बहन की शादी में शामिल होने मायके घोरदौड़ गांव आई थी.खुशी खुशी बहन की 23 फरवरी को शादी भी हो गयी.कल मीना अपनी मां,मौसी और कुछ महिलाओं के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी.जैसे ही वह तालाब में उतरी और गहरे पानी मे डूब गई.इसके साथ आई महिलाओं ने काफी खोजबीन किया लेकिन निराशा हाथ लगी.फिर महिलाओं ने आसपास के लोगो को बुलाया ,इनके द्वारा भी खोजबीन की गई फिर भी मीना नहीं मिली.  

आस पास के ग्रामीणों की लगी है तालाब किनारे भीड़ 

 जैसे ही मीना के डूबने की खबर गांव वालों को मिली वैसे ही तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.आखिर हो भी क्यों नही मीना इसी गांव की बेटी जो ठहरी.दूसरी ओर तालाब किनारे ही मीना के परिजन और ससुराल वालो की रोने चिल्लाने से माहौल गमगीन बना हुआ है.अब देखना होगा कि तालाब में डूबी मीना को ढूंढ निकालने में एनडीआरएफ टीम को कब तक सफलता हाथ लगेगी.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Woman drowns in pond while bathingWoman drowns in pondWoman drownsWoman drowns in jharkhandNDRF team could not findNDRF teamNDRF team could not find her even after 24 hourssearch continuesWoman drowns in deogharWoman drowns in pond in deogharWoman drowns in pond while bathing in deogharDeoghar newsDeoghar news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.