✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:मृत बाबा परिहस्त गैंग के दो सक्रिय सदस्य रंगदारी मांगते रंगे हाथ गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस भी बरामद, पूछताछ जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:38:51 AM

देवघर(DEOGHAR):देवघर का कुख्यात अपराधी बाबा  परिहस्त की मौत के बाद गिरोह को सक्रिय बनाने के लिए इसके गैंग के सदस्य दिन प्रतिदिन अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहे हैं.केंद्रीय कारा में बंद बाबा परिहस्त की मौत पिछले दिनों तबियत बिगड़ने के बाद हुई थी.गैंग का सरगना की मौत के बाद इस गैंग का संचालन सदस्यों द्वारा किया जा रहा है.सदस्य द्वारा अपनी गैंग का वर्चस्व कायम रखने के लिए दुकानदार, कारोबारी और ठेकेदारों से बंदूक के बल पर रंगदारी वसूला जा रहा है. इसी कड़ी में देवघर एसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम का गठन किया गया.एसपी को मृत बाबा परिहस्त गैंग के सदस्यों द्वारा रंगदारी मांगने का एक गुप्त सूचना मिली थी. विशेष टीम गठन के बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के रंगामोड सड़क किनारे के आसपास छापेमारी कर वांछित 2 अपराध कर्मियों को पिस्टल के बल पर रंगदारी मांगते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.दोनों मृत बाबा परिहस्त गैंग के सक्रिय सदस्य बताया जा रहा हैं.  

सदर एसडीपीओ ने बताया कि चार सक्रिय सदस्य लगातार रंगदारी मांग रहे थे

 पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मृत बाबा परिहस्त गैंग के चार सक्रिय सदस्यों द्वारा आए दिन विभिन्न स्थानों पर रंगदारी मांगा जा रहा था.इसी कड़ी में रांगा मोड़ में भी वहां के दुकानदारऔर कारोबारियों से बंदूक का भय दिखा कर रंगदारी मांगा जा रहा था. तभी पुलिस की विशेष टीम द्वारा छापेमारी कर विशाल परिहस्त और राहुल मिश्रा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया है.पुलिस ने गिरफ्तार दोनो अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर जेल भेज दिया है. 

कल आशीष मिश्रा गैंग के 3 सदस्य गए जेल

 बाबानगरी देवघर में बाबा परिहस्त और आशिष मिश्रा गैंग का दबदबा इन दिनों पूरा है.दोनो गैंग कुख्यात है.पिछले दिनों तक सबसे ज्यादा कुख्यात बाबा परिहस्त गैंग था,लेकिन जेल में बंद बाबा परिहस्त की मौत के बाद यह गैंग थोड़ा कमजोर पड़ने लगा था तभी इस गैंग के सदस्यों द्वारा अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए तरह तरह की आपराधिक घटना करते आ रहे है.वहीं दूसरी ओर इन दिनों कुख्यात आशीष मिश्रा गैंग देवघर में पूरी तरह सक्रिय हैं.इस गैंग के सदस्यों द्वारा लगातार कोई न कोई आपराधिक घटना को अंजाम दिया जाते आ रहा है. इसी कड़ी में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश से पहले कल रिखिया पुलिस ने इस गैंग के 3 सक्रिय सदस्यों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.लगातार दो दिन में दोनों कुख्यात गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी से अपराध में कुछ लगाम लगने की संभावना जताई जा रही है.   

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 

Tags:Baba Parihast gangBaba Parihast gang deoghardemanding extortiondemanding extortion in deogharpistol and cartridges also recoveredcrime news deogharcrime in deogharcrime news jharkhandcrime in jharkhanddeoghardeoghar newsdeoghar news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.