✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: शादी समारोह से लौट रहे टोटो को कंटेनर ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 6:05:30 PM

देवघर: देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाले कई लोग बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।आज जब वापस अपने घर टोटो से लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टोटो में ड्राइवर सहित 5 लोग सवार थे. इस टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग जिसमे दो बच्चे शामिल है वे गंभीर रूप से घायल हुए. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी घायल को निजी अस्पताल में और मृतक को सदर अस्पताल पहुचाया. बताया जा रहा है कि कंटेनर पर मोटरसाइकिल लोड था और वो बाईपास स्थित एक शो रूम में उतारने जा रहा था.  तभी ये हादसा हुआ.

इस घटना में रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दासों मंडल (उम्र करीब 55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsRoad AccidentDeoghar accident newsDeoghar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.