✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: आपराधिक इतिहास वाले तीन शातिर चढ़ें पुलिस के हत्थे, जेल से बाहर आने के 48 घंटे बाद फिर सलाख़ों के पीछे गया बउआ सिंह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:24:31 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर का कुख्यात आशीष मिश्रा गिरोह के सक्रिय सदस्य बउआ सिंह 48 घंटे के अंदर फिर जेल चला गया है।बउआ सिंह अपने दो साथियों के साथ पिस्टल के बल पर देवघर जिला के कारोबारी, दुकानदार और ठेकेदारों को डरा धमका कर एवं आतंकित कर रंगदारी मांग रहा था। पुलिस को मिली सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव द्वारा त्वरित कार्रवाई कर एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया और कास्टर टाउन में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने बउआ सिंह,धर्मेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

 देसी पिस्टल और गोली हुई बरामद

  देवघर सदर एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई छापेमारी में गिरफ्तार बउआ सिंह और मुन्ना सिंह नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि धर्मेंद्र सिंह दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रंगे हाथ गिरफ्तार तीनों का अपराधिक इतिहास रहा है।तीनों अपराधियों का विभिन्न थानों में हत्या,रंगदारी लूट के मामले दर्ज हैं।इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है. 

बउआ सिंह 24 अप्रैल को ही एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था

एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि कुख्यात आशीष मिश्रा गिरोह के सक्रिय सदस्य बउआ सिंह 24 अप्रैल को ही एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था. बाहर आने के बाद अपना वर्चस्व फिर से कायम करने के उद्देश्य से वह इस तरह का अपराधिक घटनाओं को कारित कर रहा था. इसकी गिरफ्तारी को पुलिस सफलता मान रही है. पुलिस का मानना है कि इनलोगों की गिरफ्तारी नहीं होती तो इनके द्वारा कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी या आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान इनके द्वारा कोई भी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था।फिलहाल पुलिस इन अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है.  

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 

Tags:crimecrime in deogharcrime news deogharcrime in deoghar todaycrime in jharkhandcrime news jharkhandcrime news jharkhand todayThree criminals arrested in deogharThree criminals arrested in jharkhandbaua singh arrested in deogharNotorious Ashish Mishra GangAshish Mishra GangNotorious Ashish Mishra Gang deogharNotorious Ashish Mishra Gang jharkhanddeoghardeoghar newsdeoghar news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.