✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: चोरों की बल्ले बल्ले, एक ही रात और एक ही गांव के 3 घरों में किया हाथ साफ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:52:07 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में बीती रात चोरों ने तीन घर को निशाना बना कर सोना,चांदी ,साड़ी,बर्तन और नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. 

पारा शिक्षक सहित 3 घरों से इतना की हुई चोरी

गर्मी में घर की छत पर या घर के अंदर सोना है तो चौकन्ना रहना होगा नही तो आप ऊपर सोए रहेंगे और नीचे घर का सारा सामान चोरी हो सकता है. ऐसा ही मामला देवीपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से सामने आया है. इस गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में डर बैठ गया है. चोरों ने किसी के घर का ताला तोड़कर तो किसी के घर की खिड़की उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित पारा शिक्षक नरेश दास ने बताया कि गर्मी के कारण सभी घर के बाहर सो रहे थे तभी पीछे रूम का खिड़की तोड़कर चोर घुसे और घर में रखा नगद 24 हज़ार, एलसीडी,बक्सा तोड़कर कीमती कपड़ो पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. वही गांव के मनोज दास के घर रूम का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम देते हुए एक सोने का मन टीका ,करीब 20 पीस साड़ी, चांदी की पायल की चोरी हुई जबकि मुकेश दास के घर का दरवाजा तोड़कर कासा का थाली, साड़ी सहित अन्य कपड़ा की चोरी कर चोर फरार हो गया. घटना की सूचना स्थानीय देवीपुर थाना को दे दी गई है. पुलिस द्वारा  चोरी हुई सभी घरों की जाँच कर चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अपना अभियान शुरू कर दी है. 

देवघर में इन दिनों श्रावणी मेला का आयोजन हो रहा है जहां चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र को छोड़ चोर अब ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर लिया है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

 

Tags:jharkhanddeoghartheft in deoghardeoghar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.