✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: आधी रात चोरों ने घर पर बोला धावा, जब ग्रामीणों ने पकड़ा तो देखिए क्या किया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:56:19 AM

देवघर: आज भी शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों के लोग सजग रहते है. बारिश का मौसम है. ग्रामीण क्षेत्रों के लोग समय से पहले आराम करने या सोने चले जाते है. इसी का फायदा उठाने की सोच चोरो को कभी कभी भारी पड़ जाता है. ताज़ा मामला देवघर के चितरा थाना क्षेत्र के कप्सियो गांव का है. जहाँ देर रात्रि करीब दो बजे के आसपास तीन की संख्या में चोर एक ग्रामीण बोका मुर्मू के घर में बैल की चोरी करने के उद्देश्य से घुसा. चोरों द्वारा जब चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तभी बैल की आवाज़ सुन घरवाले जाग गए. घरवालों ने चोरों को देखा तो शोर मचाने लगे. घबरा कर तीनो चोर भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन घरवाले और ग्रामीणों की एकता से एक चोर को धर दबोचा गया,बाकी अन्य दो चोर भागने में कामयाब हुए.

आपको बता दे कि बोका मुर्मू के घर से पहले भी दो बार बैल की चोरी हो चुकी है. इसलिए बीती रात घरवाले बैल की आवाज सुन जाग गए थे. वही दूसरी ओर चोर को पकड़ने की बात तेज़ी से गांव में फैल गई और देखते देखते रात से ही ग्रामीणों का जुटान चोर को देखने के लिए हो गया. ग्रामीणों ने चोर को बिजली के खंभा से बांध दिया. सुबह इस चोर को देखने ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. वही इसकी सूचना स्थानीय चितरा थाना की पुलिस को मिलते ही बंधक बने चोर को मुक्त करा कर थाना पूछताछ के लिए ले गई.

बताया जा रहा है कि बंधक बने चोर स्थानीय थाना का रहने वाला कुलदीप यादव है जबकी फरार चोर भी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला राजन मंडल और कन्हैया मंडल है.ग्रामीणों के अनुसार बैल चोरी करने के उद्देश्य से चोर आये थे. इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो तो रहा है लेकिन इसकी पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता की आखिर माजरा क्या है. हो सकता है चोरी करने नही किसी और उद्देश्य से ये तीनो आये होंगे. जो भी हो पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsCrime newsDeoghar policeThieves attacked a house at midnight

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.