✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : बैंक गार्ड के साथ थाना प्रभारी की दबंगई, पहले की पिटाई फिर डाला जेल में, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:39:29 PM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह की दबंगई सामने आई है. पंजाब नेशनल बैंक के गार्ड अशोक यादव की पिटाई करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायनिक हिरासत में भेज दिया गया. पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था. घटना के विरोध में बैंकर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिला और गार्ड को न्याय दिलाने की मांग रखी.

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी द्वारा बताया गया कि गार्ड अशोक यादव द्वारा ईमानदारी पूर्वक सोमवार को अपना ड्यूटी कर रहा था. इसी बीच बैंक परिसर में फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ बैंक परिसर में पहुंचे थे. थाना प्रभारी द्वारा बैंक परिसर का निरीक्षण किया जा रहा था. इसी बीच बंदूकधारी जवान बैंक परिसर में घुस गए. आर्म्स लेकर घुसे जवान को गार्ड द्वारा गेट के बाहर रहने की अपील की गई. इसी बात पर थाना प्रभारी को गुस्सा आ गया और उसने गार्ड का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए जमकर पिटाई कर दी. थाना प्रभारी के द्वारा अपने बैंक के गार्ड की पिटाई होता देख इसके बचाव में बैंक कर्मी सामने आए.  लेकिन उनके साथ भी पुलिस कर्मी द्वारा बदसलूकी की गई. सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्रभारी द्वारा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

 बैंक कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी 

पुलिस पदाधिकारी की दबंगई का पूरा मामला बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. बैंक एसोसिएशन गार्ड के साथ थाना प्रभारी की गुंडई का विरोध किया जा रहा है. गार्ड को छोड़ने और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बैंकर एसोसिएशन द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ उपायुक्त से मिला गया. बैंकर्स एसोसिएशन के द्वारा इनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर गई बैंक कलम बंद हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी गई. इधर जिला के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से जांच करवा रहे हैं.

फौज से रिटायर था गार्ड 

गौरतलब है कि गिरफ्तार गार्ड अशोक यादव फौज से रिटायरमेंट के बाद गार्ड की नौकरी कर रहा है. एक सार्वजनिक स्थान वो भी बैंक परिसर में बंदूक के साथ घुसना कितना वाजिब है यह कानूनविद ही बता सकते हैं. लेकिन बैंक परिसर के अंदर पुलिस की कार्यशैली कहीं से भी जायज ठहराया नहीं जा सकता. वहीं दूसरी तरफ गार्ड का काम बैंक की सुरक्षा करना है लेकिन गार्ड अपने काम में कितना सजग है वो भी सीसीटीव में देखा जा सकता है. गार्ड को गेट पर रहना चाहिए था लेकिन वो आराम से बेंच पर बैठा हुआ था. अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि गलती किसकी है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Station in-charge bullied with bank guard in deoghardeoghar bank guard beaten by policedeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.