✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 1:41:16 PM

देवघर(DEOGHAR):देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है.पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है साथ ही लूटी गई रकम, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.जानकारी के अनुसार, यह घटना इसी महीने की 3 तारीख की है. नगर थाना क्षेत्र स्थित गणेश मार्केट के शिवम अलंकार ज्वेलर्स में दुकान बंद होने के बाद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था.आरोपियों ने दुकानदार को डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए तिजोरी की चाबी छीन ली. इसके बाद उन्होंने करीब 80 हजार रुपये नकद लूट लिए थे.

 3 गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत कुमार झा, दिव्यांश रंजन झा उर्फ दिव्यांश झा और नवल किशोर चौधरी शामिल है.पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम का हिस्सा 10100 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है.पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी सहित विशेष टीम के कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:DeogharPoliceRobberyCaseSolvedCrimeNewsArrestsLootRecoveryJharkhandNewsBreakingNewsPoliceActionCriminalArrestLawAndOrder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.