✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर पुलिस ने किया डबल मर्डर केस का खुलासा! अवैध संबंध में भतीजा ही बना कातिल, पढ़ें आखिर महिला के साथ मासूम की क्यों हुई हत्या  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:10:46 AM

देवघर(DEOGHAR):देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को हुई मां बेटे की गला दबाकर हत्याकांड का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है.गोविंदपुर गांव में मिनी देवी और इनका पुत्र राजकुमार की हत्या हुई थी.हत्या के बाद अज्ञात अपराधी घर से नकद,आभूषण सहित कई जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए थे. मृतिका निजी फाइनेंस कंपनी की  ग्रुप लीडर थी, जो सहायता समूह चलाती थी.

सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने मामले में दी ये जानकारी

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया, जांच टीम ने कांड का उद्वेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.18 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड का उदभेदन करते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि हत्या अवैध संबंध के कारण किया गया है.मृतिका का अवैध संबंध गांव का ही रहने वाला टिंकू राय के साथ पिछले 10 वर्षों से था.बीते दिनों इसी अवैध संबंध के कारण टिंकू राय ने मिनी देवी और इनका बेटा राजकुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी.

पुलिस ने अभियुक्त टिंकू राय को गिरफ्तार किया है

वहीं पुलिस ने अभियुक्त टिंकू राय को गिरफ्तार किया है.एसडीपीओ के अनुसार टिंकू ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अवैध संबंध के बारे में भी बताया है.एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने पुलिस जांच टीम को भटकाने के लिए घर में लूटपाट की गई थी, जिसमे आभूषण नगद और जरूरी कागजात भी लेकर टिंकू फरार हो गया था. इस दोहरे कांड के बाद से गांव में दहशत का माहौल था.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Deoghar Policedouble murder case deogharmurder case jharkhandNephewbecame the murdererillicit relationshipmurderermother and son were murderedcrimecrime in deogharcrime in jharkhandDeoghar Police newsDeoghar Police news todaydeoghardeoghar newsdeoghar news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.