✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर पुलिस ने ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार,पढ़े एसपी ने क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 5:37:10 PM

देवघर(DEOGHAR):देवघर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है.एसपी सौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना पुलिस ने अजय मार्डी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार व्यक्ति आसनसोल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.अजय ब्राउन शुगर को आसनसोल से लेकर अवैध रूप से देवघर में बेचा करता था. खासकर इसके द्वारा नगर थाना क्षेत्र के कई युवकों को ब्राउन शुगर का लत लगाया गया था.पुलिस में अजय मार्डी के पास से 317 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है।जब्त 130 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है.

पढ़े एसपी सौरभ ने क्या कहा

इसके अलावा एक रेलवे टिकट काली पहाड़ी से जसीडीह तक और ब्राउन शुगर के उपयोग की सामग्री सहित एक मोबाइल को भी बरामद की है.पूरी जानकारी देते हुए देवघर एसपी सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर स्थानीय खरीदारों और अजय मार्डी कहा से खरीदारी कर के देवघर में लाता था उस जगहों पर देवघर पुलिस एक रणनीति के तहत कार्यवाही करेगी.इतना ही पुलिस ड्रग्स पैडलर के गिरोह को पकड़कर देवघर जिला को नशा मुक्त बनाने की ओर पहल करेगी.

एसपी ने लोगो से कहा कि ये अपील

एसपी ने देवघर की जनता से अपील की है नशा उन्मूलन के खिलाफ देवघर पुलिस का सहयोग करें एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस से संपर्क करें.इन्होंने बताया कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा ताकि देवघर को नशा मुक्त जिला बनाया जा सके.इस अवसर पर एसडीपीओ थाना प्रभारी सहित छापामारी दल के पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Drg smugglingDrug smuggling in deogharJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayDeogharDeoghar newsDeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.