✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गये पीडीएस दुकानदार, जल्दी पूरी नहीं हुई मांग, तो गरीबों के भोजन पर लग जायेगा ग्रहण

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:20:32 PM

देवघर(DEOGHAR):भूख से किसी की मौत ना हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजना चलाई जा रही है.इसके तहत जन वितरण दुकानदार के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न आपूर्ति की जाती है, लेकिन वर्ष के पहले दिन से ही देवघर के सभी दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.ऑल इंडिया डॉलर फेयर प्राइस संघ के आह्वान पर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है.इस आंदोलन को और धारदार बनाने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर दुकानदार संघ का बैठको का दौर जारी है.

ऑल इंडिया फेयर प्राइस संघ का 10 सूत्री मांग है

1 जनवरी 2024 से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता दुकानदार संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के खाद्यान्न वितरण का 13 महीना के कमीशन की राशि जल्द भुगतान करने के अलाव 300 रुपया प्रति क्विंटल खाद्यान्न का कमीशन करने की मांग,डीलरों को खाद्यान्न में शॉर्टेज 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं देने की मांग इसके अलावा इपीओएस मशीन के रखरखाव और खराबी का खर्च सरकार ही वहन करें सहित कई मांगे और हैं.

उनकी मांगों को यदि सरकार पूरा नहीं करती है, तो जरूरतमंदों के खाने के लाले पड़ सकते हैं

वहीं इसके समर्थन में पीडीएस दुकानदारों की ओर से हड़ताल किया जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार उनकी मांगों को यदि जल्द पूरा नहीं करती है, तो जरूरतमंदों के खाने के लाले पड़ सकते हैं.वहीं इनके हड़ताल की वजह से आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.जो लाभुक है उन्हे इस योजना का लाभ नहीं पा रहा है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:PDS shopkeepers strikePDS shopkeepers strike in deoghardeogharPDS shopkeepersPDS shopkeepers strike deogharstrike regarding their demandsfood of the poor will be affectedpdsdeoghar newsdeoghar news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.