✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी सहित सभी लोगों ने निरंतर योग करने का लिया संकल्प

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:12:54 AM

देवघर (DEOGHAR): दुनिया भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में बाबानगरी देवघर में भी इसका आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम एक निजी हॉल में आयोजित हुआ जहां केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. सांसद सांसद निशिकांत दुबे जिला के तमाम प्रशासनिक,पुलिस पदाधिकारी के अलावा तमाम विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे. लगभग डेढ़ घंटे तक आयोजित हुए इस कार्यक्रम में योग के वारीकियों को बताया गया और योग कराया गया.

केंद्रीय मंत्री सहित उपस्थित अन्य गणमान्य द्वारा योग को अपनी दिनचर्या में निरंतर शामिल करने का लोगों से आह्वान किया गया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज दुनिया भर के 175 देशों में पीएम नरेंद्र मोदी के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इन्होंने कहा कि आज कल सभी आयु वर्ग में तनाव रह रहा है जो एक चिंता का विषय है. इसलिए तनाव से बचने के लिए सभी से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया है.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि योग के माध्यम से दिनचर्या की शुरूआत करने से पूरा दिन मानसिक शांति, दिनभर स्फूर्ति आती है. इन्होंने कहा कि योग को तो सभी कार्यालयों में भी 5 मिनट का ब्रेक के दौरान करवाया जा रहा है. वही स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री की देन है कि आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है. योग रखे निरोग से लोगों का जीवनशैली में बदलाव आ रहा है।इन्होंने कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उनके लोकसभा क्षेत्र में विश्व योग गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी का तपोभूमि है जो रिखिया आश्रम से प्रसिद्ध है. जहाँ के गुरु पूरी दुनिया मे योग सीखा रहे है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsInternational Yoga DayInternational Yoga Day 2025निशिकांत दुबे

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.