✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:साइबर ठगों की नई चाल!अब गैस सब्सिडी का झांसा देकर कर रहे हैं ठगी, दो गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 2, 2024,
Updated: 10:35 PM

देवघर(DEOGHAR):साइबर ठगों से सभी कोई परेशान है. प्रतिदिन नई-नई तकनीक से इन साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का नया-नया तरीका अपना कर भोले भाले लोगों को शिकार बनाया जा रहा हैं. पुलिस द्वारा लाख कोशिश करने के बावजूद भी साइबर अपराध पर पूर्णतः लगाम नहीं लग पा रहा है.

 गैस सब्सिडी का झांसा देकर कर रहे हैं ठगी

पहले साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी, बैंक अधिकारी, कैशबैक का ऑफर एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ का प्रलोभन की बात कर लोगों से ठगी किया करते थे, लेकिन अब ये शातिर अपराधी गैस सब्सिडी देने के नाम पर ठगी कर रहे हैं.ऐसा ही मामला देवघर में सामने आया है. जिला के पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव से दो शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

मामले में दो गिरफ़्तार

आनंदी यादव और मिथुन यादव को साइबर थाना पुलिस ने चार मोबाइल 7 सिम और 40 हज़ार नगद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों शातिरों द्वारा एचपी गैस के पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को सब्सिडी का झांसा देकर उनसे जरूरी डिटेल मांग लेते थे फिर बड़ी आसानी से उनके बैंक खाता है, राशि हड़प लिया करते थे.पुलिस दोनों साइबर अपराधियों से इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल कर जेल इन्हें भेज दिया है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Cyber crimeCyber crime in jharkhandCyber criminalCyber crime in deogharCyber fraudCrime newsDeoghar policeJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayDeogharDeoghar newsDeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.