✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में भी बढ़ती गर्मी एवं लू को देखते हुए स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानिए डिटेल्स

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:18:35 PM

देवघर (DEOGHAR) : देश में गर्मी का पारा बढ़ता ही जा रहा है. अप्रैल के महीने में ही कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री तक पहुँच गया है. ऐसे में कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकालना चाहता हैं. लू का भी खतरा काफी बढ़ा हुआ हैं. ऐसी चिलचिलाती गर्मी में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है. कई बच्चे इस धूप में बीमार भी पड़ रहे है. ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल के नियमों में बदलाव किए गए है. वही देवघर में भी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्कूल के समय को लेकर नया आदेश जारी किया गया है.

जानिए क्या है नया नियम

इस नए आदेश के अनुसार जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 05 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं कक्षा 06 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक ही संचालित की जाएगी. साथ ही इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी.  वही  मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा. यह आदेश दिनांक 19.04.2023 से 25.04.2023 तक लागू रहेगा.

 रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

 

Tags:DeogharNew orderschoolsrising heatheatschooldistrictjharkhandupdatejharkhandthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.