✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR : शराब माफिया का नया तरीका, अब पत्थर लदे हाइवा से कर रहे हैं शराब की तस्करी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:23:45 PM

देवघर (DEOGHAR): बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफियाओं द्वारा दिन प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपना कर झारखंड से बिहार शराब की तस्करी की जा रही है. तस्कर कभी एंबुलेंस से तो कभी अपनी गाड़ी से तो कभी रेल मार्ग से व्यापक पैमाने पर शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे हैं. अब शराब माफियाओं द्वारा नया तरीका अपनाया गया है. गिट्टी लदे हाइवा गाड़ी के माध्यम से बड़े पैमाने पर झारखंड की शराब बिहार जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर देवघर के मधुपुर पुलिस ने एक हाइवा से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जप्त किया है.

पत्थर लगे हाइवा से शराब की तस्करी

मधुपुर पुलिस ने यह शराब गिट्टी लदा गाड़ी से जप्त किया है. शराब माफियाओं द्वारा गिट्टी के बीचो-बीच हाईवे में अलग से तहखाना बनाकर विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी. मधुपुर थाना क्षेत्र के पनाहकोला में इसी तरह के एक वाहन को लावारिस अवस्था में देखा तो उसकी जांच पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को गिट्टी के नीचे शराब की बड़ी खेप मिली. पुलिस ने लगभग लाखों रुपए की विदेशी शराब को जप्त किया है. पुलिस के अनुसार हाइवा का नंबर फर्जी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस वाहन सहित शराब को जप्त कर थाने ले आई है और वाहन मालिक सहित शराब माफियाओं की पहचान की तलाश शुरू कर दी है.

लगातार शराब तस्करी के मामले आ रहे सामने

आपकों बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है की देवघर में इस तरह का मामला सामने आया है. इससे पहले भी विभिन्न तरह के मामला सामने आया जिसमें शराब माफियाओं द्वारा कैसे नए-नए हथकंडे अपना कर शराब की बड़ी खेप को बिहार भेजा जाता था. अब गिट्टी से लदे हाईवा में शराब बरामद होने के बाद सीमा क्षेत्र में गहन जांच की आवश्यकता होगी. गौरतलब है कि देवघर जिला बिहार के जमुई और बांका जिला से सटा होने के कारण शराब माफियाओं द्वारा बड़े आसानी से इस रास्ते शराब को बिहार भेजा जाता रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस पर क्या सख्त कदम उठाती है. फिलहाल हाईवा से जप्त हुए शराब की सूचना उत्पाद विभाग सहित संबंधित अधिकारी को दे दी है.

रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा

Tags:jharkhand newsjharkhand latest newsranchi newslatest newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandtop newstoday jharkhand newsjharkhand today newsnewstoday newsjharkhand breaking newsnews jharkhandliquor mafialiquor ban in biharliquor banliquorliquor scam in ranchibihar liquor mafialiquor mafialiquor mafiasliquor mafia newsliquor smugglingdeoghar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.