☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:रेलवे पटरी पर मिला पारा शिक्षक का क्षत विक्षत शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देवघर:रेलवे पटरी पर मिला पारा शिक्षक का क्षत विक्षत शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देवघर(DEOGHAR):हावड़ा नई दिल्ली रेल लाइन पर एक पारा शिक्षक का शव क्षत विक्षत मिलने से सनसनी फैल गई.मधुपुर और जोड़मो स्टेशन के लालगढ़ के पास 40 वर्षीय पारा शिक्षक उदय कुमार राय का शव पुलिस ने बरामद किया है.

रेलवे पटरी पर मिला पारा शिक्षक का क्षत विक्षत शव

बताया जा रहा है कि शिक्षक बीती शाम अपने घर से निकला था.देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई थी.आज सुबह इसका शव रेल पटरी पर मिला है.मृतक देवघर जिला के मोहनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में सहायक शिक्षक के पद पर था.मूलरूप से मृतक मोहनपुर गांव का ही निवासी बताया जा रहा है.

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल वो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ साथ मधुपुर थाना क्षेत्र के नया बाजार में किराए के मकान में रह रहा था.रेल पटरी से मृत पारा शिक्षक का शव पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.यह घटना आत्महत्या है या हत्या. सभी बिंदु पर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Published at:05 Nov 2023 11:07 AM (IST)
Tags:Deoghardeoghar newsMutilated body of para teacher found on railway trackMutilated body of para teacherMutilated bodypara teachepolice engaged in investigationinvestigationmurder or suicidemurdersuicidejharkhand news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.