✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर नगर निगम और साहिबगंज नगर परिषद को मिला उत्कृष्ट वित्तीय रिपोर्टिंग का सम्मान, दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया पुरस्कार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:44:00 PM

देवघर(DEOGHAR): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया( ICAI) ने पहली बार स्थानीय निकायों को उनकी वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया है. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत पूरे देश के 4500 से अधिक शहरों के बीच से झारखंड के दो नगर निकायों को अलग अलग कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है. देवघर नगर निगम को ICAI अवार्ड्स फॉर प्रमोशन ऑफ अकाउंटिंग इन लोकल बॉडीज 2024-2025 के तहत " म्युनिसिपल कॉरपोरेशन" उपश्रेणी में विजेता घोषित किया गया है. वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष की वित्तीय रिपोर्टिंग के आधार पर यह चयन किया गया. यह पुरस्कार राष्ट्रीय नगरपालिका अकाउंटिंग मैनुअल और अन्य प्रमुख लेखा सिद्धांतों के विभिन्न मानकों पर आधारित था. पुरस्कार चयन समिति में ICAI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, शहरी विकास मंत्रालय,16 वें वित आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, राष्ट्रीय वित एवं नीति संस्थान, पंचायती राज मंत्रालय और पब्लिक ऑडिट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे.

नगर निगम के इस अधिकारी ने पुरस्कार किया ग्रहण

पुरस्कार समारोह 1 फरवरी 2025 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, सेक्टर 25, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया गया. 
विभाग की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होने हेतु देवघर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह साहिबगंज नगर परिषद से कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह, राज्य शहरी विकास अभिकरण(SUDA) से सहायक निदेशक सूरज उरांव एवं PMU-Revenue augmentatio के चार्टड अकाउंटेंट श्पंकज गोयल को प्राधिकृत किया गया था. इस सम्मान के माध्यम से झारखंड के शहरी निकायों की पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था और उत्कृष्ट लेखांकन प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. झारखंड शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, देवघर नगर निगम के अधिकारियों और PMU टीम के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की गई है. यह सफलता अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बनेगी. पुरस्कार मिलने के बाद देवघर नगर निगम के अधिकारी इस
उपलब्धि को केवल देवघर नगर निगम या देवघर जिला के लिए ही  नहीं  बल्कि  देश भर में झारखंड को अलग पहचान दिलाने में मदद की है. यह  पुरस्कार नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं पूरे नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग के बिना संभव नहीं था.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar Municipal CorporationSahibganj Municipal Councilexcellent financial reportingUnion Law Minister Arjun Ram MeghwalSahibganj Municipal Council received the honor of excellent financial reporting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.