✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: ट्रक में लदे मोटरसाइकिल में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:15:55 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर के भीड़भाड़ वाला इलाका कास्टर टाउन में आज एक बड़ी घटना होने से बच गया. दरअसल क्षेत्र के डीएवी स्कूल के समीप स्थित हीरो कंपनी के डीलर के यहां एक ट्रक नया मोटरसाइकिल आया था. ट्रक डीलर के शोरूम के ठीक बाहर खड़ी थी. अचानक ट्रक के अंदर से धुआं निकलने लगा. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तभी आग की लपटे दिखाई देने लगी. तब वहां मौजूद लोगों को ट्रक के अंदर रखी नई मोटरसाइकिल में आग लगने की बात पता चला. आनन फानन में शोरुम कर्मी और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. पानी पटा कर और शो रूम में रखा आग बुझाने के यंत्र से लोगों ने काफी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया. इस बीच दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुँच चुकी थी. आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आ रही है. हालांकि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. गनीमत रही की मोटरसाइकिल की टंकी खाली थी अगर उसमें पेट्रोल भरा हुआ होता तो इस क्षेत्र का नज़ारा अभी बदला बदला रहता. 

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDeodhar newsfire broke out in truckMotorcycle firedeoghar breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.